पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अजिंक्य रहाणे के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो यह कठिन होगा क्योंकि वह अच्छे फॉर्म में नहीं हैं।" संजय बांगड़ ने कहा कि श्रेयस अय्यर के हालिया प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर रखना भी मुश्किल होगा।
13 Dec 2021 01:11AM,by: Naveen kumar sahu
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल 13 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। शीतकालीन सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा धर्मान्तरण, कवर्धा की घटना, धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था, कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को विधानसभा में सरकार को घेरने की तैयारी में है।
12 Dec 2021 03:45PM,by: Imran Khan
नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार अभियान जोरों पर हैं। इस बीच कांग्रेस ने बीरगांव नगर निगम पर कब्जे के लिए मंत्रियों-विधायकों के साथ बड़ी ताकत झोंकी है। शहर में कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार के लिए तीन मंत्री, एक सांसद, 11 विधायक, निगम-मंडल और आयोग के पदाधिकारियों के अलावा पड़ोसी रायपुर के 28 पार्षदों को भी लगा दिया गया है। इन नेताओं को एक-एक बूथ की जिम्मेदारी दी जा रही है।
12 Dec 2021 11:00AM,by: Imran Khan
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सभी किसान 15 दिसंबर तक धरना स्थल खाली कर देंगे। उन्होंने कहा, वह 3 दिन में हरियाणा, चंडीगढ़ और अमृतसर जाकर वहां हो रहे प्रदर्शन खत्म करेंगे। गौरतलब है, 11 दिसंबर से किसानों ने दिल्ली की सीमाओं से हटना शुरू कर दिया है।
12 Dec 2021 07:56AM,by: Naveen kumar sahu
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में कहा कि अगले अकादमिक सत्र से कक्षा 5वीं व 7वीं के छात्रों को भगवद गीता के श्लोक पढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवद गीता उनके पाठ्यक्रम का हिस्सा होगी। बकौल खट्टर, छात्रों को गीता का सार अपने जीवन में उतारना चाहिए।
12 Dec 2021 07:30AM,by: Naveen kumar sahu
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर ऐलेक्स कैरी ने किसी फील्डर या विकेटकीपर द्वारा टेस्ट डेब्यू पर सबसे ज़्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 30-वर्षीय कैरी ने ब्रिसबेन में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू पर कुल 8 कैच (पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 5) लिए। टेस्ट डेब्यू पर 7 क्रिकेटर्स ने 7-7 कैच लिए थे।
12 Dec 2021 06:57AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






