भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में रोजाना गिरावट आ रही है, लेकिन साथ ही मास्क के उपयोग में भी कमी देखी जा रही है. जानकार कह रहे हैं कि यह चिंताजनक है और कभी भी स्थिति को बदल सकता है. भारत में संक्रमण के 7,350 नए मामले सामने आए और कुल सक्रिय मामलों की संख्या 91,456 हो गई. यह 18 महीनों में सक्रिय मामलों की सबसे कम संख्या है. लेकिन जहां एक तरफ संक्रमण के मामले गिर रहे हैं वहीं मास्क पहनने में आई तेज गिरावट को लेकर चिंताएं उठ रही हैं. साथ ही दुनिया भर में तेजी से फैल रहे वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के मामले भारत में भी बढ़ते जा रहे हैं. एक बार फिर कई राज्यों में चुनाव आने वाले हैं और राजनीतिक रैलियों में लोगों को बिना मास्क पहने या मास्क को अपनी ठोढ़ी पर पहने एक दूसरे के पास खड़े या बैठे देखा जा सकता है. अप्रैल 2021 में भी ऐसा ही कुछ हुआ था जिसके बाद डेल्टा वेरिएंट ने भारत में तबाही मचा दी थी. हालांकि उस समय के बाद अब मामले काफी कम हो चुके हैं, लेकिन ओमिक्रॉन से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. अभी तक पूरे देश में इसके कम से कम 36 मामलों की पुष्टि हो चुकी है भारत में गिर रहा है मास्क का उपयोग
14 Dec 2021 02:31AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री निवास में शाम से चल रही कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान विधायकों को सरकार के कामकाज की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने कहा, भाजपा इस समय भी मुद्दा विहीन है। इसलिए वह धर्म को हथियार बनाने की कोशिश में है। जनता इसको सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा, विधायक अपने क्षेत्रों में लोगों के बीच सक्रिय रहें। उनको जिताने के लिए वे खुद भी सभी क्षेत्रों में जाएंगे।
14 Dec 2021 01:19AM,by: Imran Khan
अपने पैतृक गांव सैफई मे पार्टी कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अंतिम समय पर काशी से अच्छी जगह कोई और नहीं है, इसलिए प्रधानमंत्री को एक महीने के बजाय तीन महीने तक बनारस में रहना चाहिए।
13 Dec 2021 01:33PM,by: Naveen kumar sahu
संसद के पिछले मानसून सत्र के दौरान अनुशासनहीनता करने के आरोप में मौजूदा शीत सत्र से निलंबित किए गए राज्यसभा के 12 सांसदों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात ही। विपक्षी दल शीत सत्र की शुरुआत से ही विधायकों के निलंबन का फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं और इसे लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। शीतकालीन सत्र: लालू यादव से मिले निलंबित राज्यसभा सांसद
13 Dec 2021 01:33PM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तान के शीर्ष एंटी-कोरोना वायरस निकाय नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने पुष्टि की हैं कि जीन-सीक्वेंसिंग के माध्यम से एक महिला में देश का पहला ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। इस महिला को अब तक कोई टीका नहीं लगा था। कराची में 57 वर्षीय एक महिला में नए कोविड-19 वैरिएंट से संक्रमित होने के कुछ दिनों बाद यह पुष्टि हुई है। पाकिस्तान में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट की एंट्री
13 Dec 2021 12:59PM,by: Naveen kumar sahu
ब्रिटेन में ओमिक्रॉन वैरिएंट से पहली मौत का मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से पहली मौत हुई है। ब्रिटेन में बीते दिन ओमिक्रॉन के 1,239 मामले दर्ज हुए थे। ब्रिटेन में ओमिक्रॉन वैरिएंट से पहली मौत
13 Dec 2021 12:58PM,by: Naveen kumar sahu
‘रन फ़ॉर छत्तीसगढ़ प्राइड’ का आयोजन 14 दिसंबर को सुबह 6.30 बजे रायपुर के गांधी उद्यान से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ करेंगे। यह दौड़ दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने वीडियो संदेश के माध्यम से जनता से आग्रह किया है।
13 Dec 2021 11:36AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





