आईपीएल-14 के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। टूर्नामेंट के बचे हुए 31 मैच यूएई में खेले जाएंगे। दूसरे हिस्से का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इस सीजन का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल-14 को 4 मई को स्थगित कर दिया गया था। तब तक 29 मैच खेले गए थे। सीजन के 31 मैच बचे हैं जो 27 दिनों में खेले जाएंगे।ये मुकाबले दुबई, अबु धाबी और शारजाह में आयोजित होंगे। इस सीजन के 13 मैच दुबई में करवाए जाएंगे, दस मैच शारजाह में होंगे, जबकि आठ अबु धाबी में आयोजित किए जाएंगे। देखे शेड्यूल....
18 Sep 2021 02:50PM,by: Naveen kumar sahu
कोरोना के दूसरे चरण के भयंकर परिणाम देखने के बाद जहां सारा देश एहतियात बरत रहा है, वही बिना मास्क के घूमते लोग कोरोना को आमंत्रण देते नजर आ रहे है। यह तस्वीर रायपुर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक घड़ी चौक से ली गई है । आखिर क्यों प्रशासन इसे नजरंदाज कर रहा है ?
18 Sep 2021 01:00PM,by: Ashish Verma
बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदी में तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कुछ दिन पहले ही बाबुल सुप्रियो ने भाजपा को छोड़ा था। बाबुल सुप्रियो के पार्टी में शामिल होने की जानकारी टीएमसी की तरफ से बयान जारी कर दिया गया । बड़ी खबर: बीजेपी छोड़ बाबुल सुप्रियो टीएमसी में हुए शामिल
18 Sep 2021 10:41AM,by: Naveen kumar sahu
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 सितम्बर रविवार को दोपहर 12 बजे कांकेर जिले में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 168 करोड़ 58 लाख रूपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इनमें 166 करोड़ 12 लाख 50 हजार रूपये के 23 कार्यों का भूमिपूजन तथा 02 करोड़ 45 लाख 50 हजार रूपये के 03 कार्यों का लोकार्पण शामिल है, जिन कार्यों का भूमिपूजन किया जयेगा उनमें 09 पुल निर्माण, 09 सड़क निर्माण तथा 05 भवनों के निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार 03 भवनों का लोकार्पण भी किया जायेगा, इसके लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
18 Sep 2021 10:41AM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब कांग्रेस में कलह सुलझ ही नहीं रही हैं। इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को पंजाब के सभी विधायकों की बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शाम 5 बजे होगी। पंजाब के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर इस बैठक की जानकारी दी। पंजाब : पार्टी कार्यालय में सभी विधायकों की बैठक आज
18 Sep 2021 06:55AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







