मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज से अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री श्री बघेल बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। बस्तर के कोंटा विधानसभा से उन्होंने अभियान की शुरुआत की है। भेंट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल आज रायपुर से कोंटा पहुंचे। यहां कोंटा के गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में बने अस्थायी हैलीपेड पर उनके स्वागत के लिए भारी जनसमूह मौजूद था, जिन्होंने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री को छिंद पत्तों से बना परम्परागत गुलदस्ता भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने भी जनसमूह का अभिवादन किया। कोंटा में भेंट-मुलाकात से पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल सबसे पहले श्री राम लिंगेश्वर मंदिर पहुंचे और मंदिर में मौजूद स्तम्भ, शिवलिंग व नंदी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वाणिज्य मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज भी उपस्थित रहे।
18 May 2022 09:07AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने फिर उत्पात मचाया है। इस बार नक्सलियों ने 25 अप्रैल को दंडकारण्य (दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा) बंद के दौरान कायराना हरकत की है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को ही नक्सलियों ने एक बस को आग के हवाले कर दिया। जिससे बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।
25 Apr 2022 07:33AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दोरनापाल पहुंचे आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर देवी सवार हो गई। मंत्री लखमा माता को प्रसन्न करने घंटों झूमते नजर आए। माता के सेवादारों के साथ लखमा हाथों में मोर पंख लेकर देवी पर आस्था प्रकट करते दिखे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मंत्री लखमा का वीडियो मोबाइल पर कैप्चर कर लिया, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मंत्री कवासी लखमा पर सवार हुईं देवी
12 Apr 2022 11:48PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









