सुकमा

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार सुबह से मुठभेड़ चल रही है. जिले के नक्सल प्रभावित इलाके गोमपाड़ और कन्हैयागुड़ा के जंगलों के बीच मुठभेड़ में सुराक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. मारे गए नक्सलियों में एक पांच लाख रुपए का ईनामी है. उसकी पहचान नक्सली कमांडर कवासी हूंगा के रूप में हुई है जबकि दूसरे नक्सली की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है.घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सलियों के सामान बरामद किए गए हैं.सुकमा SP सुनील शर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है, हालांकि इलाका बेहद संवेदनशील है इसलिए जवानों से अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है.

24 Aug 2021 05:42AM,
by: Imran Khan