महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुए सकड़ हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 'बुलढाणा, महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में कई लोगों की आकस्मिक मृत्यु से बहुत दुख हुआ। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।'
21 Aug 2021 04:20AM,by: Anurag patel
भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर आज धर्मांतरण के विरोध में विशाल पद यात्रा निकाली रही है। यह पद यात्रा रामकुंड से प्रारंभ हो कर के आश्रम, आमापारा, तात्यापारा,पुरानी बस्ती, कोतवाली चौक, टी आई चौक, नगर निगम, फायर ब्रिगेड से होते हुए बैजनाथ धाम मंदिर के करीब समापन होगा। यह जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी विकास मित्तल ने दी है।
21 Aug 2021 02:32AM,by: Anurag patel
बीते शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इस बैठक में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 'आज देश के गैर-भाजपा नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक में शामिल हुआ। हम सभी को एकजुट होकर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ना होगा।'
21 Aug 2021 02:32AM,by: Anurag patel
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है. उन्होंने कैप्सन में लिखा 'शुरू हो गई है रॉकी और रानी की ये अनोखी कहानी. तो दीजिए हमें अपना आशीर्वाद और प्यार, और चलिए इस सफर में हमारे साथ'. इस फ़िल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे है. फ़िल्म में आलिया भट्ट भी नजर आने वाली है।
20 Aug 2021 12:26PM,by: Anurag patel
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते गुरुवार को खेल को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उत्तरप्रदेश सरकार दो खेलों को गोद लेगा व अगले 10 सालों तक उनका वित्तीय पोषण करेगा। लखनऊ में सरकार एक कुश्ती अकादमी की भी स्थापना करेगी। बता दें कि कुश्ती फेडरेशन ने इसके लिए प्रस्ताव रखा था, जिस पर सरकार ने सहमति दी है।
20 Aug 2021 12:24PM,by: Anurag patel
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा किया है. जिसमें वो हाथ मे बांसुरी लिए उस पर फूक मारते हुए दिखाई दे रहे है। उन्होंने कैप्सन में लिखा है "माई म्यूजिक स्पीकस टू माई सोल'(my music speaks to my soul). बता दें कि शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज है. हाथ में बांसुरी लिए नजर आए भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन
20 Aug 2021 09:59AM,by: Anurag patel
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। सहज-सरल स्वभाव के राजीव जी का गरियाबंद जिले के आदिवासी अंचल कुल्हाड़ीघाट में 1985 का संक्षिप्त प्रवास आज भी छत्तीसगढ़ वासियों की यादों में बसा है।" उन्होंने कहा कि "राजीव जी ने भारत में समावेशी विकास का जो सपना देखा था, उसे पूरा करना ही राजीव जी को हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"
20 Aug 2021 05:19AM,by: Anurag patel
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "भारत में तकनीकी क्रांति लाने वाले, पंचायती राज को गांव गांव तक पहुंचाने वाले, हर गरीब के बच्चे को नवोदय जैसी व्यवस्था देने वाले और भारत को दक्षिण पूर्व बनाने वाले भारत के प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।"
20 Aug 2021 04:24AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





