Anurag patel

Generic placeholder image

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 'नेताजी स्वाधीनता संग्राम के अग्रणी तथा प्रमुख नेताओं में से हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी।' आगे लिखा कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के लिए उन्होंने ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा‘‘ जैसे फौलादी नारों से लोगों का आव्हान कर उन्हें जागृत किया। आजाद हिंद फौज के गठन के माध्यम से उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अतुल्य योगदान के लिए नेताजी सदा याद किए जाएंगे।"

18 Aug 2021 08:30AM,
by: Anurag patel