18 Aug 2021
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से गदगद पाकिस्तान अब कट्टरपंथी विद्रोही गुट के शासन को मान्यता दिलाने के लिए परेशान है. तालिबान के सहारे आतंकवाद को बढ़ाने की प्लानिंग में जुटे पाकिस्तान ने क्रूर लड़ाकों को संत बताने की मुहिम शुरू कर दी है. इस नापाक गठजोड़ में ड्रैगन को भी शामिल कर चुके पाकिस्तान ने चीन को भरोसा दिया है कि वह तालिबान को मान्यता दिलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है. विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को चीनी समकक्ष वांग यी से फोन पर बात की और कहा कि अफगानिस्तान पर क्षेत्रीय सहमति बनाने के लिए वह खुद दूसरे देशों में जाकर बात करेंगे.
18 Aug 2021 03:06PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के बालोद में जिला एवं सत्र न्यायालय के परिसर में एक शख्स के खुदकुशी के प्रयास का मामला सामने आया है. बताया गया है कि शख्स न्याय नहीं मिलने से परेशान था. इसके कारण उसने ये आत्मघती कदम कोर्ट परिसर के अंदर ही उठा लिया है. वो सुबह से कोर्ट पहुंचा हुआ था. अचानक करीब 11 बजे उसने कीटनाशक पी लिया. इसके बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई, बाद में उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शख्स के पास से सुसाइड नोट भी मिला है.इसमें उसने इस बात का जिक्र किया है कि वो न्याय नहीं मिलने से परेशान था.
18 Aug 2021 03:06PM,by: Imran Khan
राज्यसभा में पिछले बुधवार को विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला सांसदों के साथ हुई धक्कामुक्की को लेकर उपजा विवाद जारी है. इसे लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा नेताओं का पुतला जलाया है. इसी कड़ी में राजनांदगांव और बीजापुर में भी बीजेपी नेताओं का पुतला जलाया गया। लेकिन राजनांदगांव में पुतला दहन के दौरान अचानक भड़की आग की चपेट में आने से कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता झुलस गई हैं. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है., कांग्रेसियों के पुतला दहन में महिला कार्यकर्ता झुलसी
18 Aug 2021 03:05PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









