Anurag patel

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन के मौके पर सम्मान राशि देने का ऐलान किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्त्री बहनों का राज्य के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है, विशेष रूप से कोरोना काल के समय उनकी बहुत ही अहम भूमिका रही है. राज्य सरकार समाज के प्रति उनके सेवा कार्यों का सम्मान करती है." उन्होंने आगे कहा कि "हमारी सरकार द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्त्री को एक-एक हजार रूपये की अतिरिक्त सम्मान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. हमारे आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्त्री बहनों को ये एक छोटा सा उपहार है."

18 Aug 2021 03:46AM,
by: Anurag patel
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा फैसला किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि "बंगाली समुदाय के लोग लंबे समय से इस बात की मांग कर रहे थे कि उन्हें जारी की जाने वाली जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द को हटा दिया जाए जिसे हमारी सरकार ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल हटा दिया।" उन्होंने आगे कहा कि 'आज सचिवालय में कैबिनेट मंत्री श्री अरविंद पांडेय एवं विधायक श्री सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में बंगाली महासभा के सदस्यों ने भेंट की। उन्होंने विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाने के लिये प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।'

18 Aug 2021 12:54AM,
by: Anurag patel