15 से 20 अगस्त तक 'पेट हेल्थ क्लीनिक' शंकर नगर, रायपुर में निःशुल्क कुत्तों में एन्टीरेबीज टीकाकरण एवं पौधा वितरण का किया जाएगा। जानकारी अनुसार इस टीकाकरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेबीज के बारे में जागृति पैदा करना है व पौधा वितरण कर पर्यावरण के प्रति लोगो में जगरूकता लाना है। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा।
14 Aug 2021 09:02AM,by: Anurag patel
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि "देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है।" आगे कहा कि "PartitionHorrorsRemembranceDay का यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।"
14 Aug 2021 07:31AM,by: Anurag patel
लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार की शुरुआत में भारतीय टीम के खिलाड़ी नीली टोपी की जगह लाल टोपी पहने नजर आए। जानकारी अनुसार भारतीय खिलाड़ियों ‘रेड फॉर रुथ’ मुहिम के हिस्सा बने। ये मुहिम कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्र्यू स्ट्रॉस के द्वारा चलाए जाने वाले रुथ स्ट्रॉस फाउंडेशन के तहत लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन लाल टोपी पहना गया था। इस मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ मैदान में भी बहुत से लोग लाल रंग के कपड़े व टोपी पहने थे।
14 Aug 2021 04:54AM,by: Anurag patel
IPL 2021 के बचे मैच में खेलने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स यूएई पहुंच गई है। बता दें कि IPL 2021 के बाकी बचे मैच 19 सितंबर से शुरू होगी व फाइनल 10 अक्टूबर को खेला जा सकता है। सीएसके ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट से फोटोज साझा किया है। आईपीएल : चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहुंची यूएई
14 Aug 2021 04:53AM,by: Anurag patel
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने बीते शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से खास मुलाकात की है। उन्होंने सोशल मीडिया में फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। अजय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''माननीय रक्षा मंत्री से मिलकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने मेरी अपकमिंग फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' की कुछ क्लिप देखी हैं। यह फिल्म 50 साल पहले पाकिस्तान द्वारा भुज एयरबेस में हुए हमले पर आधारित है। मैं इस कहानी को पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। जय हिन्द।" बता दें फ़िल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' बीते शुक्रवार को ही रिलीज हुई है।
14 Aug 2021 03:46AM,by: Anurag patel
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आम आदमी पार्टी में तिरंगा यात्रा आयोजित करने जा रहा है। जानकारी अनुसार तिरंगा यात्रा का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा किया जायेगा। इस तिरंगा यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। लखनऊ : आम आदमी पार्टी आज निकलेगी तिरंगा यात्रा
14 Aug 2021 01:51AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







