रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए हरेली पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि 'सब्बो भाई-बहिनी अउ महतारी-सियान मन ला हमर पहली तिहार हरेली के अब्बड़ बधाई। हमर छत्तीसगढ़ महतारी के अंचरा अइसने हरियर रहाय, हमर खेत-खलिहान अउ गोर्रा-गोठान सब भरे भरे रहाय। जय छत्तीसगढ़।' बता दें कि आज पूरे प्रदेश में हरेली का पर्व मनाया जा रहा है।
08 Aug 2021 09:25AM,by: Anurag patel
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए नीरज चोपड़ा और बजरंग पुनिया को बधाई प्रेषित किया है। उन्होंने कहा है कि "टोकियो ओलंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और 65 किलोग्राम वर्ग फ्री-स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। यह एक गौरवमयी क्षण है। हमारे खिलाड़ियों ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।"
08 Aug 2021 02:50AM,by: Anurag patel
टोक्यो ओलंपिक में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के रेसलर रवि दहिया ने रजत पदक हासिल किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट करते हुए कहा है कि "टोक्यो2020 में रजत पदक जीतने पर रवि दहिया को हरियाणा सरकार द्वारा 4 करोड़ की ईनाम राशि और सरकार में क्लास वन की नौकरी व कंसेशनल रेट पर HSVP का प्लॉट देने की घोषणा करता हूँ। बेटे रवि दहिया को हार्दिक शुभकामनाएं।"
05 Aug 2021 02:02PM,by: Anurag patel
टोक्यो ओलंपिक में अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि "मैं हरियाणा सरकार की तरफ से भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दोनों खिलाड़ियों को ढाई-ढाई करोड़ रूपये की इनाम राशि के साथ-साथ खेल विभाग में नौकरी और कंसेशनल रेट पर HSVP के प्लॉट देने की घोषणा करता हूँ।" बता दें कि जीत के बाद टीम को पूरे देश भर से बधाई मिल रहे है।
05 Aug 2021 12:36PM,by: Anurag patel
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 'हम सबके नेता, बस्तर टाईगर शहीद महेंद्र कर्मा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। वे न केवल सिर्फ राजनेता थे बल्कि संवेदनशील, जागरूक और बेहद भावुक इंसान भी थे। वे आदिवासियों के हक की हर लड़ाई में बस्तर टाईगर के रूप में दमदारी से खड़े रहे।' उन्होंने आगे कहा कि 'उनके जैसा निःस्वार्थ व्यक्ति और पारदर्शी मित्र मुझे मिला यह मेरा सौभाग्य था। स्वर्गीय कर्मा ने जीवन के अंतिम क्षण तक आदिवासियों के लिए संघर्ष किया तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता और मंत्री के रूप में जिम्मेदारियां संभाली और प्रदेश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया।'
05 Aug 2021 12:36PM,by: Anurag patel
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म 'बेल बॉटम' का ट्रेलर लांच हो गया है। फ़िल्म को लेकर कपिल ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'खूबसूरत ट्रेलर अक्षय पाजी। बेलबॉटम की पूरी को बधाई और शुभकामनाएं'। इस ट्वीट पर अक्षय कुमार ने मजेदार रिप्लाई करते हुए लिखा कि 'जैसे पता चला शो पर आ रहा हूं, शुभकामनाएं भेजी, उसके पहले नहीं। मिलकर तेरी खबर लेता हूं।' ये फ़िल्म 19 अगस्त को रिलीज होने वाला है।
05 Aug 2021 11:53AM,by: Anurag patel
कोरोना महामारी के चलते जो बच्चे अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावक को खो दिया है उन्हें पीएम केयर्स द्वारा 18 साल तक के बच्चों को आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपए का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। इन बच्चों को 18 साल की उम्र तक मासिक स्टाइपेंड व 23 साल के होने पर 10 लाख रुपए का फंड प्रदान किया जाएगा।
05 Aug 2021 09:17AM,by: Anurag patel
भारत के प्रथम स्वदेश निर्मित विमानवाहक जहाज आईएसी विक्रांत के समुद्री परीक्षण की शुरुआत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए भारतीय नौसेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि "भारतीय नौसेना द्वारा डिजाइन किए गए और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित स्वदेशी विमानवाहक जहाज ‘विक्रांत’ ने आज अपना पहला समुद्री परीक्षण शुरू किया। यह मेक इन इंडिया का बेहतरीन उदाहरण है। भारतीय नौसेना और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई।"
05 Aug 2021 08:30AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









