भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो साझा किया है। इन फोटोज में हार्दिक शानदार लुक में दिख रहे है। वो हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने साथ नज़र आ रहे है। उन्होंने कैप्सन में लिखा है "फॉरएवर द बेस्ट, थैंक्स आलिम हाकिम भाई।" बता दें कि हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते है।
13 Aug 2021 02:30AM,by: Anurag patel
तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो ओपी चौटाला अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात की। जानकारी अनुसार चौटाला का अन्य बड़े और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हुआ था। बताया जा रहा है कि चौटाला अगले कुछ दिनों में विपक्षी दल के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते है। पंजाब : ओमप्रकाश चौटाला की प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात
13 Aug 2021 02:29AM,by: Anurag patel
टोक्यो ओलंपिक के मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को राज्य पुलिस बल में डीएसपी पद की पेशकश के साथ एक करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया। उन्हें अगले ओलंपिक तक छात्रवृत्ति के रूप में प्रतिमाह एक लाख रुपए देने का भी फैसला किया गया है। लवलीना के कोचों को भी 10-10 लाख रुपए से सम्मानित किया जाएगा।
12 Aug 2021 07:41PM,by: Anurag patel
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में लैंडस्लाइड के मलबे गिरने से बुधवार को बड़ा हादस हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। पीएमओ के ट्वीट अनुसार हादसे में मृत लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए व घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। जानकारी अनुसार इस हादसे में अब तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
12 Aug 2021 03:27AM,by: Anurag patel
टोक्यो ओलंपिक्स में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त करने वाली मीराबाई चानू ने बुधवार सुबह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से मुलाक़ात की। उन्होंने सोशल मीडिया में फोटो शेयर करते हुए कहा कि "सचिन सर के ज्ञान से भरे और प्रेरणाजनक शब्द हमेशा मेरे साथ रहेंगे। उनसे मिलकर मैं बेहद प्रेरित हूँ।"
11 Aug 2021 10:58AM,by: Anurag patel
मसहूर बॉलीवुड व साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री अभिनेता प्रकाश राज को चोट लगने के बाद सर्जरी के लिए हैदराबाद रवाना हो गए है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि 'एक छोटा सा गिरना….एक छोटा सा फ्रैक्चर, सर्जरी के लिए अपने दोस्त डॉ गुरुवरेड्डी के सुरक्षित हाथों में हैदराबाद जा रहा हूं, ठीक हो जाऊंगा चिंता की कोई बात नहीं। मुझे अपने दुआओं में याद रखना।' अभिनेता प्रकाश राज हुए चोट के शिकार, ट्वीट कर दी जानकारी
11 Aug 2021 02:57AM,by: Anurag patel
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आज किसानों के बैंक अकाउंट पर 9वीं किश्त डाले जाएंगे। लगभग 9.75 करोड़ लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में 19,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करते हुए कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे। किसानों को इस योजना के तहत प्रतिवर्ष चार किस्तों में 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दिया जाता है।
09 Aug 2021 09:01AM,by: Anurag patel
हरियाणा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट करते हुए ऐलान किया है कि बजरंग पूनिया के गाँव खुडन में आधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि "ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हमने बजरंग पुनिया को 2.50 करोड़ की पुरस्कार राशि के साथ ही सरकार में नौकरी और कंसेशनल रेट पर HSVP का प्लॉट देने का फैसला किया है।"
08 Aug 2021 10:59AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





