रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि "पारसी नववर्ष ‘‘नवरोज’’ के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषकर पारसी समुदाय के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं। नवरोज पर्व हम सभी लोगों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाए।" पारसी नववर्ष 'नवरोज' पर सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई
16 Aug 2021 07:56AM,by: Anurag patel
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं." बता दें कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता है।
16 Aug 2021 07:56AM,by: Anurag patel
पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल12 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए कहा कि " उत्तराखण्ड के सपूत पवनदीप राजन को इंडियन आइडल2021 जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा केदार से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। पवनदीप राजन ने अपनी गायकी से IndianIdol2021 के मंच को जीतने के साथ-साथ सभी देशवासियों के दिलों को जीतकर देवभूमि उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। मैं अपनी एवं समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूँ।"
16 Aug 2021 04:20AM,by: Anurag patel
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि "प्रखर राष्ट्रवादी, लोकप्रिय जननेता, भारतीय राजनीति में अपने आचरण से लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना करने वाले राजर्षि, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा है।" बात दें कि 16 अगस्त, 2018 को अटल बिहारी वाजपेयी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
16 Aug 2021 04:20AM,by: Anurag patel
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई मुख्य घोषणाएं की है। जिसमें राजकीय स्कूलों के कक्षा 10वीं और 12वीं के बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री लोडेड मोबाइल टेबलेट प्रदान किए जाएंगे. दिवंगत पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा की स्मृति में ‘सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार’ शुरू किया जाएगा. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "उत्तराखण्ड को देश का सबसे विकसित एवं समृद्ध प्रदेश बनाना हमारा संकल्प है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" नीति का पालन करते हुए हम इस कार्य में अवश्य सफल होंगे.
16 Aug 2021 04:19AM,by: Anurag patel
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा कि "भारतीय राजनीति के युगपुरुष, भाजपा के संस्थापक, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन! असंख्य कार्यकर्ताओं के पथ-प्रदर्शक अटल जी का पूरा जीवन देश को समर्पित रहा, लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।"
16 Aug 2021 02:04AM,by: Anurag patel
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ. 75वें IndependenceDay पर उप्र कांग्रेस "जयभारत जनसंपर्क अभियान" के तहत उप्र के गांव-गांव में स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवारों, किसानों को सम्मानित करेगी और प्रत्येक प्रदेशवासी को देश को मज़बूत बनाने में योगदान देने के लिए धन्यवाद देगी. जय_हिंद." प्रियंका गांधी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
15 Aug 2021 05:35PM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






