60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कोविड -19 टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को सोमवार को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 10 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
10 में से तीन सरकारी अस्पताल या कॉलेज हैं, जैसा की कोविड -19 नोडल अधिकारी डॉ अमित मालाकार ने बताया है।
01 Mar 2021 03:33AM, by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एम्स दिल्ली में कोविड-19 की अपनी पहली खुराक ली। "AIIMS में COVID-19 वैक्सीन की मेरी पहली खुराक ली। उल्लेखनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने COVID-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया है। मैं उन सभी से अपील करता हूं जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं। एक साथ। आइए हम भारत को COVID-19 मुक्त बनाते हैं! " पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा।
01 Mar 2021 01:58AM,by: Babuaa Desk
बॉलीवुड मेगास्टार ऋतिक रोशन शनिवार को मुंबई पुलिस आयुक्त के कार्यालय में अपनी 2016 की शिकायत के सिलसिले में क्राइम ब्रांच के साथ अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे कि कोई व्यक्ति जो उन्हें नकल करवा रहा था वह अभिनेता कंगना रनौत को फर्जी मेल आईडी का उपयोग कर ईमेल भेज रहा था।
2016 में, रोशन ने एक शिकायत दर्ज की थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि कोई व्यक्ति उसे एक फर्जी ईमेल आईडी से रानौत को ईमेल कर रहा था। कंगना ने तब दावा किया था कि ईमेल आईडी उन्हें रोशन द्वारा प्रदान की गई थी और वे 2014 तक उसी ईमेल आईडी के माध्यम से संचार कर रहे थे। ईमेल 2013 और 2014 में कथित रूप से भेजे गए थे।
27 Feb 2021 09:02AM, by: Babuaa Desk
आमतौर पर सरकारें कहती कुछ है करती कुछ है तो मन मे दुख के साथ क्षोभ भी होता है कि सत्ता पाने के लिए जो रास्ते चुने जाते है उसे सत्ता पाने के बाद क्यो भुला दिया जाता है। इस देश की आज़ादी में किसी भी व्यक्ति का इकलौता योगदान नही रहा है। लाखो करोड़ो लोगो ने योगदान दिया है लेकिन जो व्यक्ति सत्ता के लिए सहयोगी होता है उसे महिमामंडित करना राष्ट्र धर्म हो गया है। जिन अंग्रेजो ने इस देश मे अपनी सत्ता को 1929 के बजाय 1947 तक ले गए उसका कारण नरम पंथियों की कमजोर मानसिकता थी। भगतसिंह की फांसी औऱ चंद्रशेखर आज़ाद की हत्या को देश के नरम विचारवादियो ने दफन कर दिया। इन्ही नरमपंथियों ने आज़ादी की सौदेबाज़ी में द्वितीय विश्वयुद्ध में हज़ारो भारतीय सैनिकों को मौत के घाट उतरवा दिया। अहिंसा का ये हिंसात्मक रूप हमेशा ही ढीलेढाले विचारवादियो को कटघरे में खड़ा करते है। देश आजाद हुआ तो देश के नाम पर मरने वालों के बजाय चोरी डकैती जुर्म के लोग स्वतंत्रता संग्राम सैनानी बन गए और भगतसिंह औऱ चंद्रशेखर आज़ाद आतंकवादी करार दिए गए। देश मे अनेक दलों की सत्ता आयी लेकिन ये लोग स्वतंत्रता संग्राम सैनानी नही हुए। खोज खोज कर भारतरत्न वोट की राजनीति के नाम भेंट चढ़ गए लेकिन इनकी सुध लेने वाले लोग जिनमे वर्तमान प्रधानमंत्री भी शामिल है साहस नही कर पाए कि देश के दो महान सपूतों को वो इज्जत दिया जाए जिसके लिए वे हक़दार है।
आज देश के सबसे निर्भीक,विचारशील, संघटनात्मक शक्ति से ओत प्रोत महान व्यक्तित्व पंडित चंद्रशेखर आज़ाद का जन्मदिन है। इस शख्स को देश का शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो इन्हें नही जानता होगा। आज़ाद चाहते तो संस्कृत के महान वेत्ता बन सकते थे लेकिन महज 15 साल में देश की आज़ादी के लिए कोड़े खाये आज़ाद बने आज़ाद कहलाये। वे जानते थे कि अंग्रेज लातों के भूत है बातो से नही मानेंगे इस कारण उन्होंने लोहा लोहे को काटता है का सिद्धांत अपनाया। लाला लाजपतराय की हत्या का बदला खून के बदले खून के रूप में लिया। उनकी शक्ति को अंग्रेज कभी भी आंक नही सके। बड़े बड़े अंग्रेजो की आज़ाद का नाम सुनते ही पेंट गीली हो जाती थी।
इस देश मे वीरों को दुश्मन मार नही पाते थे लेकिन जयचंदो, मीरजाफरो, सिंधियाओ, औऱ आज़ाद का पता देने वाले वीरभद्र के कारण दुश्मनों को फायदा मिला ।आज़ाद भी बड़े संदेहास्पद तरीके से मुखबिरी के शिकार हुए।तत्समय राजनीति के केंद्र रहे ईलाहाबाद (नाम से ही जाहिर है) में आज़ाद को अल्फ़्रेड पार्क में घेर लिया गया। वे जीते जी आज़ाद रहे तो आखिर में कैसे गुलाम होते। आज़ाद, जन्म से आज़ाद थे, आज़ाद रहे और आज़ाद मरे।
मिटा सकता कोई उनको जमाने मे दम नही
वो जमाने से थे जमाना उनसे नही
आज देश के 140 करोड़ लोग इस जाबांज़ को मन से श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।
मुझे दिल्ली शांति स्थल से ज्यादा अल्फ़्रेड पार्क में अपनत्व महसूस होता है। श्रद्धा सुमन अमर वीर जांबाज़ आज़ाद
27 Feb 2021 07:04AM, by: Babuaa Desk
मोंटेरा स्टेडियम
गुजरात के विकास मॉडल की कहानी हमने खूब सुनी है।पूरे देश मे डॉ मनमोहन सिंह जी के प्रधानमंत्रित्व काल मे गुजरात का विकास मॉडल अनुकरणीय रहा । यही के मॉडल ने नरेन्द्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए भाजपा को बेबस कर दिया। आज मोदी जी प्रचंड बहुमत के साथ दूसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे है। दो दिन पहले एक लाख दर्शक 10 हज़ार क्षमता वाले मोंटेरा स्टेडियम का नामकरण हुआ। देश के राष्ट्रपति महोदय ने राष्ट्र के लिए इस स्टेडियम को समर्पित कर दिया।गुजरात, जो नरेन्द्र मोदी जी प्रति कृतज्ञ है उन्होंने जीवित व्यक्ति के व्यक्तित्व को आत्मार्पित करते हुए स्टेडियम उनके नामे कर दिया।
अब इस स्टेडियम के भीतर की गाथा
आमतौर पर क्रिकेट में एक बयार चल रही है कि हर देश के पिच ऐसे बनते या बनाये जाते है जिसमे मेहमान जीत न सके। आप इंग्लैंड चले जाइये टीम में तीन चार तेज़ गेंदबाज मिलेंगे,यहां एक स्पिनएफ टीम में रह जाये तो काफी है। ऑस्ट्रेलिया,न्यूज़ीलैंड, अफ्रीका में भी यही हाल है। इसके पलट आप बंगला देश, पाकिस्तान श्रीलंका सहित भारत मे आ जाइये टीम में तीन स्पिनर सामान्य रूप से मिलेंगे। मोंटेरा में भारत ने तीन स्पिनर अक्षर,रविचंद्रन सहित वाशिंगटन सुंदर के साथ उतरा था और परिणाम सामने है, यहां तक इंग्लैंड के काम चलाऊ स्पिनर कप्तान जो रुट तो सबसे सफल स्पिनर बने उन्होंने महज 6.2ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 5 विकेट हथिया लिए। गिरे 30 में से 28 विकेट स्पिनर ले उड़े। अक्षर पटेल जो मूलतः गुजरात से है उन्होंने दोनों पारियो में 11 विकेट लेकर गुजरात मॉडल दिखा दिया।ये टेस्ट दो दिन में खत्म होने के अलावा अक्षर, रुट की बॉलिंग, इशांत के सौ टेस्ट, के अलावा अश्विन के 400 विकेट के लिए भी याद रखा जाएगा। भारत इस टेस्ट में जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चेम्पियनशिप के फाइनल में पहुँचने के अंतिम पायदान पर है। आखरी टेस्ट में हार भर न हो।
अब उस टेस्ट की बात जो महज एक दिन में खत्म हो गया।
15 फरवरी 1935 को हुए मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया औऱ दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट में कुल जमा 5 घंटा 53 मिनट की अवधि में टेस्ट खत्म हो गया। अफ्रीका पहली पारी में 36 रन पर आउट हो गयी इरोन मोगनेर ने 6 रन देकर 5 विकेट लिए जवाब में ऑस्ट्रेलिया 153 रन पर वापस हो गयी। दूसरी पारी में मोंगनेर ने 18 रन देकर 6 विकेट लेकर महज 42 रन रन पर समेट दिया। लगभग6 घंटे में टेस्ट खत्म।
अब इंग्लैंड लगभग 10 घण्टे में हारा तो दो समानता देख ले
1 2021 औऱ 1935 में हुए टेस्ट फरवरी में खेले गए
2 दोनों टेस्ट में 2 गेंदबाज़ों ने 11 -11 विकेट लिए।
2021 में अक्षर पटेल और 1935 में इरोन मोंगनेर ने लिया।
3 दोनों टेस्ट में दोनों गेंदबाज़ों ने पहली पारी में 5 औऱ दूसरी पारी में 6 विकेट लिए।
क्रिकेट आंकड़ों औऱ संयोग का खेल है।
नरेंद्र मोदी या नरेन्द्र हिरवानी
26 Feb 2021 07:40AM, by: Babuaa Desk
केरल के कांग्रेस सांसद राम्या हरिदास ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत में हवाई अड्डों पर पहुंचने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण मुफ्त करने की मांग की।
"स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि भारत में हवाई अड्डों पर पहुंचने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर परीक्षण प्राप्त करना चाहिए। इससे यात्रियों के लिए धन और समय के मामले में कठिनाई पैदा हुई है। इसके अलावा, आरटी पीसीआर परीक्षण हेतु प्रति यात्री से 1,700 की राशि की जाती है। यह उन लोगों के लिए बहुत बड़ा खर्च होगा जो अपने परिवार के साथ वापस आते हैं या जिन लोगों ने महामारी के कारण अपनी नौकरी खो दी है।
25 Feb 2021 07:02AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




