पश्चिम बंगाल में भले ही चुनाव खत्म हो गए हों, मगर 'खेला होबे' अभी जारी रहेगा। बंगाल में जिस "खेला होबे" नारे के दम पर टीएमसी ने माहौल बनाया, अब ममता सरकार ने उस "खेला होबे" को ही एक योजना का नाम दे दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में खेलों के प्रोत्साहन के लिए "खेला होबे" नाम से सरकारी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत रजिस्टर्ड क्लबों को फुटबॉल दिए जाएंगे। ममता सरकार ने शुरू की 'खेला होबे' योजना
10 Jun 2021 02:52PM,by: Imran Khan
पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ही 'कैप्टन' रहेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच उपजे विवाद को खत्म करने के लिए जो 3 सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी उस कमेटी ने सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। यहां बता दें कि इस कमेटी में मल्लिकार्जुन खड़गे, हरीश रावत और जयप्रकाश अग्रवाल शामिल थे। गुरुवार को इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंप दी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि ज्यादातर विधायकों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। जिसके बाद यह तय हो गया है कि अमरिंदर सिंह पंजाब कांग्रेस का चेहरा फिलहाल बने रहेंगे।
10 Jun 2021 02:52PM,by: Imran Khan
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले जितिन प्रसाद ने कांग्रेस का दामन छोड़कर बुधवार को भाजपा पर भरोसा जताया। ऐसा कहा जा रहा है कि भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने सपा नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। सपा के साथ उनकी बात नहीं बनी तो उन्होंने भाजपा का दामन थामकर अपनी राजनीतिक पारी को बढ़ाने का फैसला लिया।
10 Jun 2021 02:19PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी पांच बेटियों संग सुसाइड कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि महासमुंद जिले में एक महिला ने अपनी पांच बेटियों के साथ चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला और उसकी बेटियां बीती रात से लापता थीं और गुरुवार सुबह ट्रैक पर मिलीं। पुलिस ने बताया कि सबसे बड़ी बेटी की उम्र 17 साल जबकि सबसे छोटी बेटी की उम्र 10 साल थी। महिला ने पांच बेटियों संग ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
10 Jun 2021 01:38PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




