सर्राफा बाजार में सोने के हाजिर भाव में आज जहां गिरावट दर्ज की जा रही है तो वहीं,चांदी महंगी हुई है। देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 138 रुपये कम होकर 48843 पर खुली। वहीं चांदी के रेट में 354 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 10 जून 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे।
11 Jun 2021 05:00AM,by: Imran Khan
ये युग ऑनलाइन बैंकिंग का है।वहीं कोरोना की वजह से ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम का यूज काफी बढ़ गया है। आज हम घर बैठे ही जिसको चाहे उसे पैसे ट्रान्सफर कर पा रहे हैं। लेकिन यह सुविधा जितनी आसान है उतनी ही जोखिम भरी भी है। ऐसे कई केस सामने आएं हैं जब लोगों ने जल्दबाजी में गलत शख्स के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए और बदलें परेशानी झेल रहे हैं। दरअसल कई बार जल्दबाजी में अकाउंट नंबर डालने में गलती हो जाती है जिस वजह से किसी अनजान के अकाउंट में आपकी मेहनत की कमाई पहुंच जाती है। आज हम आपकी इसी परेशानी का समाधान लेकर आए हैं आज हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिसके जरिए अगर आप किसी गलत अकाउंट में पैसे भेज देते हैं तो भी आपको अपना पैसा वापस मिल सकता है। तो आइए जानते हैं क्या है ये तरीका: इन तरीकों से वापस आ सकता है पैसा गलती से दूसरे के अकाउंट में पैसे भेजे जाने पर आप तत्काल फोन या ईमेल के जरिए अपने बैंक को सूचना दें। आपकी सूचना के आधार पर बैंक उस व्यक्ति के बैंक को सूचना देगा,जिसके खाते में गलती से पैसा ट्रांसफर हो गया है। बैंक उस व्यक्ति से गलत ट्रांसफर हुए पैसा को वापस करने की अनुमति मांगेग >> वहीं आरबीआई का दिशा निर्देश है कि अगर गलती से पैसे किसी दूसरे के खाते में जमा हो जाते हैं तो आपके बैंक को जल्द से जल्द कदम उठाना होगा। बैंक को गलत खाते से पैसे को सही खाते में लौटाने की व्यवस्था करनी होगी। अगर पैसा प्राप्त करने वाला शख्स मान जाता है तो 7 वर्किंग डेज में आपके खाते में पैसे वापस आ जाएंगे।
11 Jun 2021 05:00AM,by: Imran Khan
कानपुर के सचेंडी में हुए भीषण सड़क हादसे में हुई 18 मौतों के बाद गुरुवार को मृतक के परिजनों ने ठेकेदार व उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने बताया कि धमकी देकर एक ही टेंपो में बीस से अधिक लोगों को बैठाया गया। टेंपो खुद उसका मालिक चला रहा था। बस को सामने आता देख वह चलते टेंपो से कूद गया था।परिजनों ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। हादसे में तीन भाइयों राममिलन, लवलेश और शिवभजन की भी मौत हुई है। इनके एक अन्य भाई नीरज ने सचेंडी थाने में गुरुवार को तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि ईश्वरीगंज निवासी प्रकाश सिंह तोमर बिस्कुट फैक्टरी में लेबर ठेकेदार है। उसके भाई अविनाश सिंह की टेंपो से कर्मचारी आते जाते थे। तहरीर के मुताबिक मंगलवार रात जब टेंपो कर्मचारियों को लेने आया तो जगह न होने के कारण प्रकाश से बात की गई।
11 Jun 2021 03:31AM,by: Imran Khan
देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज कांग्रेस हल्ला बोलेगी।देश में आसमान छू रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें के विरोध में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे और अलग- अलग ट्रोल पंपों के सामने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेंगे।पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव हरीश रावत, प्रवक्ता पवन खेड़ा समेत कई नेता दिल्ली के अलग अलग इलाकों में पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल आज
11 Jun 2021 03:30AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







