भारत में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत के साथ ही प्रसार को रोकने के लिए कई देश ने भारत से आने वाले विमानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह प्रतिबंध लगाने वाले मुल्कों में कनाडा, ब्रिटेन, सऊदी अरब, न्यूजीलैंड जैसे कई देश शामिल हैं, लेकिन अब विदेश में ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. COVAXIN टीका लेने वालों के लिए जुलाई-सितंबर तक विदेश जाने का रास्ता खुल सकता है।
08 Jun 2021 12:15PM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आर्थिक तंगी और सूदखोर से परेशान दवा कारोबारी ने सोमवार घर में अपने दो बच्चों को फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी पत्नी के साथ फंदे से लटक कर जान देदी।। तीन सुसाइड नोट मिले हैं,तीनों में ही आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी की बात लिखी है। पिता ने मरहैया मोहल्ले के रहने वाले अविनाश वाजपेयी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज कराई है। मूलरूप से बरेली के फरीदपुर कस्बे के ऊंचा मोहल्ले के रहने वाले अखिलेश गुप्ता (42) को सूदखोर ने कितना प्रताड़ित किया था,वो पूरा दर्द उसके सुसाइड नोट में साफ दिखाई देता है। अखिलेश ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे सूदखोर ने बहुत परेशान किया है। मानसिक तौर पर उसे तोड़कर रख दिया है। वह अब यह दबाव बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। उसके मरने के बाद अगर उसके बच्चे जिंदा रहते हैं तो सूदखोर उन्हें नोंच खाएंगे। इसीलिए वह सबको साथ लेकर जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने अपने बुजुर्ग माता-पिता से अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगी है।
अखिलेश ने आत्महत्या के पहले एक सुसाइड नोट लिखा। फिर उन्हीं बातों को दो अलग-अलग पन्नों में भी लिखा है। सुसाइड नोट में अखिलेश ने लिखा कि सूदखोर ने उसे इतना ज्यादा प्रताड़ित किया है कि वह बता भी नहीं सकता। हर तरह से प्रताड़ित किया है। साथ में बिजनेस करता था सूदखोर, मुनाफा खुद रखता गया पुलिस सूत्रों का कहना है कि अखिलेश का दवाइयों का अच्छा काम था। आसपास के कुछ जिलों में भी उसकी सप्लाई जाती थी। सूदखोर ने दवाइयों में अच्छे प्रॉफिट को देखकर अखिलेश के साथ पार्टनरशिप कर ली थी लेकिन वह अखिलेश को होने वाले मुनाफे की रकम खुद के पास रखता था। अखिलेश के पास मिली डायरी के अधिकतर पन्नों में सूदखोर को दिए गए रुपये का हिसाब मिला है।
08 Jun 2021 10:28AM, by: Imran Khan
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेगा। वहीं इससे पहले एनसीपी चीफ शरद पवार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट तक मुलाकात हुई। हालांकि मुलाकात में किन मुद्दों को लेकर चर्चा हुई इसकी जानकारी नहीं है।
08 Jun 2021 08:55AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







