सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की अपील खारिज करते हुए उस पर अदालत का समय बर्बाद करने का आरोप लगाया।इसके एवज में उस पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया। विभिन्न पक्षों के एक मामले पर सहमत होने के बाद पटना उच्च न्यायालय द्वारा मामले का निस्तारण करने से यह अपील जुड़ी हुई थी। न्यायमूर्ति एसके कौल और न्यायमूर्ति आरएस रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय की खंडपीठ के आदेश के खिलाफ पिछले वर्ष सितंबर में उच्चतम न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल की थी।
02 Apr 2021 03:02AM,by: Imran Khan
देश में कोरोना की तेज रफ्तार अब बहुत ज्यादा डराने लगी है।हर दिन कोरोना को लेकर रिकॉर्ड टूट रहे हैं और मौतों की संख्या में भी बड़ा इजाफा हो रहा है। भारत में कोरोना के मामलों ने गुरुवार को अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और 72 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए।यहां हैरान करने वाली बात है कि 1 अक्टूबर के बाद यानी 5 महीने बाद कोरोना के मामलों में इतना बड़ा उछाल देखा गया है। इससे पहले 11 अक्टूबर 2020 को एक दिन में 74,383 नए मामले सामने आए थे। वहीं गुरुवार को करीब 116 दिनों बाद देश में सबसे अधिक 459 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। भारत में सबसे अधिक हालत खराब महाराष्ट्र की है, जहां हर दिन कोरोना एक नया रिकॉर्ड बना रहा है और लोगों को डरा रहा है।
02 Apr 2021 03:02AM,by: Imran Khan
रायपुर - कोरोना के बिगड़े हालात के बीच चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन ने कोरोना समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सख्ती से कहा कि व्यापारियों के दबाव में बिल्कुल नहीं आना है। बता दें कि व्यापारी लगातार दबाव बना रहे हैं कि नाइट कर्फ्यू के चलते उनका धंधा प्रभावित हो रहा है।मुख्य सचिव ने साफ कर दिया है कि ऐसे व्यापारी जो सहयोग न करें उनपर सख्त कड़ाई की जाए, जान से बढ़कर कुछ नहीं है। सख्ती से नाइट कर्फ्यू , जान से बढ़कर कुछ नहीं- सीएस
01 Apr 2021 01:26PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







