रायपुर - कोरोना संक्रमण के बीच रायपुर पुलिस की टीम ने गुरुवार रात VIP रोड के कई कैफे और क्लबों में दबिश दी है। इस दौरान पुलिस की टीम ने कैफे से हुक्का बरामद की है। बताया जा रहा है कि ये कैफे रात 9 बजे के बाद भी खुले हुए थे, जिसकी जानकारी मिलने पर ASP रायपुर सिटी ने अपनी टीम के साथ दबिश दी।
02 Apr 2021 06:21AM,by: Imran Khan
रायपुर जिला प्रशासन ने जिले में चार नये कंटेनमेंट जोन बना दिए हैं। इसमें कबीर नगर का अविनाश आशियाना सोसाइटी,कोतवाली इलाके का बैजनाथपारा,डीडी नगर का कंचनगंगा फेज-1 और अभनपुर क्षेत्र का उरला गांव शामिल है। दर्जनों नए संक्रमित सामने आने के बाद अब इन इलाकों में आवाजाही प्रतिबंधित करने के बाद सील कर दिया गया है।
02 Apr 2021 06:20AM,by: Imran Khan
असम सरकार के एक मंत्री ने अलग अलग समाचार चैनलों के दो पत्रकारों को गायब करने की कथित तौर पर धमकी दी है, जिन्होंने मंत्री की पत्नी के विवादास्पद चुनावी भाषण की रिपोर्टिंग की थी। इसके तुरंत बाद कांग्रेस ने मांग की कि विधानसभा चुनाव के लिये उनकी उम्मीदवारी रद्द की जाए।
02 Apr 2021 04:29AM,by: Imran Khan
भारतीय रेलवे ने मुंबई सेट्रल से अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का संचालन एक महीने के लिए बंद कर दिया है। रेलवे ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है। रेवले ने कहा है कि वर्तमान में कोरोना वायरस केस में बढ़ोतरी को देखते हुए मुंबई - अमहदाबाद के बीच चलने वाली तेजस ट्रेन (82902/82901) को दो अप्रैल से अगले एक महीने तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
02 Apr 2021 04:01AM,by: Imran Khan
म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद स्थिति काफी भयावह हो गई है। सेना के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों में मरने वाले लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों की संख्या 500 से अधिक हो गई है । इस बीच मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने गुरुवार को कहा कि वे प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली भेज रहे हैं, ताकि केन्द्र सरकार म्यांमार को लेकर अपनी विदेश नीति में बदलाव करे और शरणार्थियों को वापस ना भेजे।
02 Apr 2021 04:01AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार और शुक्रवार के बीच चार चुनावी राज्यों में 36 घंटे के भीतर 5000 किलोमीटर से अधिक की दूरी का सफर करेंगे और चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, दिल्ली से असम, असम से पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु और तमिलनाडु से केरल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे 36 घंटे में 5,000 किमी से अधिक का सफर और चार राज्यों में चुनाव प्रचार। यही है परिश्रम की पराकाष्ठा।
02 Apr 2021 03:33AM,by: Imran Khan
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के 8 जिलों और तेलंगाना के चार जिलों में कुल 31 स्थानों पर छापेमारी की है। एनआईए की यह छापेमारी ललाट संगठनों की आड़ में आंध्र प्रदेश में अभियुक्त संगठन, भाकपा (माओवादी) की गतिविधियों को आगे बढ़ाने से संबंधित हैं। आंध्र प्रदेश के जिन आठ जिलों में यह छापेमारी हुई है उसमें विशाखापत्तनम, गुंटूर, प्रकाशम, श्रीकाकुलम, कुरनूल, कृष्णा,पूर्वी गोदावरी और कडप्पा शामिल है।
02 Apr 2021 03:33AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







