बिलासपुर में कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। अपर कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर मनोज केशरिया सहित राजस्व विभाग के कुछ अन्य अफसरों ने यह टीका लगवाया है। बाद में कलेक्टर डॉ .मित्तर ने कहा, कोविड- 19 का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने लोगों से बारी आने पर टीका लगवाने का भी आग्रह किया। बिलासपुर में कलेक्टर ने लगवाया कोरोना का टीका
06 Feb 2021 06:58AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 नियंत्रण फोर्स की फ्रंटलाइन पर काम कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। हालांकि इसकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। रायपुर के जवाहरलाल नेहरु मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में वैक्सीनेशन लिए ऐसे 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को बुलाया गया था,लेकिन केवल 9 लोगों ने ही वहां पहुंचकर टीका लगवाया।
06 Feb 2021 06:58AM,by: Imran Khan
कोलकाता - भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे। वह पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के लिए जन समर्थन जुटाने के उद्देश्य से राज्य में "रथयात्रा" शुरू करने वाले हैं।नड्डा के कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनकी आगवानी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने की। भगवा दल के सूत्र ने बताया कि नड्डा शनिवार को नदिया जिले के नवद्वीप से "परिवर्तन यात्रा" की शुरुआत करेंगे। जो 15वीं सदी के संत चैतन्य महाप्रभु का जन्मस्थान है।
06 Feb 2021 03:03AM,by: Imran Khan
रायपुर- भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य सरकार की ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ को लेकर अधिकारियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसान न्याय योजना न होकर, किसान अन्याय योजना हो गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की गड़बड़ी के कारण किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। इसके अलावा बृजमोहन अग्रवाल ने निगम मंडल की नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर कहा कि जिनको सत्ता भोगनी है वह भोग रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का आरोप है कि केंद्र सरकार सहयोग नहीं कर रही है,अगर केंद्र का सहयोग न मिले तो 1 मिनट भी सरकार नहीं चलती।
05 Feb 2021 05:10PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





