रायपुर - छत्तीसगढ़ मध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार 10 वीं की परीक्षाएं 15 अप्रैल से और 12वीं की परीक्षाएं 3 मई से शुरू होगी। वहीं, दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज एक ऐसा निर्देश जारी किया है, जो छात्रों की मुसीबत बढ़ा सकती है। दरअसल शिक्षा मंडल ने कहा है कि असाइनमेंट जमा नहीं करने वाले छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि असाइनमेंट जमा नहीं करने वाले छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्रों को 3 असाइनमेंट जमा करना होगा। छात्रों को सभी 6 विषयों के 3-3 असाइनमेंट जमा करना। । पहले 4 असाइनमेंट जमा करने का नियम था, लेकिन बोर्ड ने 3- 3 जमा करने का निर्देश जारी किया है। बता दें कि समय सारणी के अनुसार 10 वीं की परीक्षाएं 15 अप्रैल से और 12वीं की परीक्षाएं 3 मई से आयोजित की जाएंगी। 10 वीं की परीक्षाएं एक मई तक होंगी और 12वीं की परीक्षाएं 24 मई तक संपन्न होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अपनी बेवसाइट में टाइम टेबल अपलोड कर दिया है वहां से छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।
05 Feb 2021 01:30PM,by: Imran Khan
शंकर नगर के रहने वाले सिराजुद्दीन को गुरुवार की शाम इनके साथ काम करने वाले एक अफसर ने पीट दिया। सिराजुद्दीन का दावा है कि प्रामोशन के लिए इनसे अफसर घूस मांग रहा था, इनकार करने पर इनकी पिटाई हो गई। अब मामला सिविल लाइंस थाने पहुंचा है। सिराजुद्दीन की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले राजेश नायर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। सिराजुद्दीन छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में संपदा अधिकारी हैं।राजेश नायर इसी विभाग में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदस्थ है।
05 Feb 2021 12:32PM,by: Imran Khan
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने - सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से आज नई दिल्ली में उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में सड़क विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की
05 Feb 2021 07:30AM,by: Imran Khan
रायपुर - मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के रिंगरोड नंबर 3 पर LPG गैस टैंकर और ट्रक में भिड़ंत हुई है । गैस टैंकर पलटने से रिंगरोड पर लंबा जाम लग गया है। वहीं टैंकर से LPG गैस लीक हो रही है, जिसकी वजह से गैस टैंकर हटाने में प्रशासन सावधानी बरत रहा है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।
05 Feb 2021 06:59AM,by: Imran Khan
प्रभारी पीएल पुनिया आज से रायपुर दौरे पर रहेंगे। तीन दिवसीय दौरे के दौरान पीसीसी प्रभारी जन घोषणापत्र के क्रियान्वयन सहित अहम विषयों को लेकर सीनियर नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। पीएल पुनिया सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों की बैठक लेंगे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचेंगे।बता दें कि बीते दिनों क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई थी। जिसमें कई कई अहम बतों को लेकर चर्चा हुई थी। सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल हुए थे।वहीं अब 7 तारीख को पीएल पुनिया वरिष्ठ नेताओं के साथ न घोषणापत्र के क्रियान्वयन को लेकर बैठक करेंगे।इसके अलावा निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर भी बैठक होगी। पिछले दो साल से कार्यकर्ता नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। बैठकों का दौर चलने के बाद भी नियुक्ति नहीं होने से कार्यकर्ताओं में निराशा है। संभावना जताई जा रही है कि बैठक में नियुक्ति पर अंतिम मुहर लग सकती है।
05 Feb 2021 06:59AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



