Imran Khan

Generic placeholder image

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 15 साल की रेप पीड़िता की गर्भावस्था संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को मौत हो गई।पीड़ित सात महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ज़िला अस्पताल में भर्ती थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी गुरुवार रात को मौत हो गई थी। अस्पताल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉक्टर सुबोध शर्मा ने कहा कि लड़की को बहुत बुरी हालत में अस्पताल लाया गया था और बाद में तबीयत और बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स की पूरी कोशिशों के बावजूद भी लड़की की जान नहीं बच पाई। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान ने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत संक्रमण के कारण हुई है। लड़की का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। लड़की के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। पिता ने बताया कि परिवार को 6 दिसंबर को पता चला कि उनकी बेटी छह महीने से गर्भवती है। उन्होंने बताया कि एक 30 साल के शख़्स ने पिछले साल जून में उनकी बेटी का रेप किया था। लड़की घर के काम से बाहर गई थी। अभियुक्त ने पीड़िता को डराया था कि इस बारे में किसी को बताने पर वो उसे मार देगा। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता ने इसे लेकर फतेहगंज पश्चिम पुलिस थाने में चार दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। अभियुक्तों को 6 दिसंबर को गिरफ़्तार कर लिया गया। फतेहगंज पश्चिम पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा कि मामले में चार्जशीट दायर की गई है। लड़की के पिता ने ज़िला अस्पताल से पीड़िता के गर्भपात के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन डॉक्टर्स ने गर्भधारण को लंबा समय होने और पुलिस केस चलने की वजह से इनकार कर दिया। उत्तर प्रदेश - सात महीने की गर्भवती रेप पीड़िता की मौत

10 Jan 2021 12:55PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

माया शंकर पाठक वाराणसी में कभी बीजेपी के विधायक हुआ करते थे और अभी एमपी इंस्टीट्यूट एंड कंप्यूटर कॉलेज के नाम से इंटर कॉलेज भगतुआ गांव में चला रहे हैं।बताया जा रहा है कि वीडियो 2 दिनों पहले का है। आरोप है कि पूर्व भाजपा विधायक और स्कूल के चेयरमैन माया शंकर पाठक ने अपने ऑफिस में बुलाकर एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की थी। इसके बाद छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती अपने परिजनों को बताई। गुस्से में आग बबूला परिजन स्कूल पहुंचे और पहले तो माया शंकर पाठक की पिटाई उनके ऑफिस में ही की और फिर बाहर मैदान में कुर्सी पर बिठाकर भी उन्हें पीटा। पिटाई के दौरान पूर्व बीजेपी विधायक बार-बार अपनी गलती के लिए कान पकड़कर माफी भी मांगते दिख रहे हैं। हालांकि दोनों ही पक्षों में से किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की, लेकिन वीडियो बहुत तेजी से वायरल होने और हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस ने खुद मामला संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि अभी दोनों ही पक्षों में से किसी ने भी शिकायत नही की है, लेकिन वीडियो की जांच करके सत्यता का पता लगाया जा रहा है और हर संभव कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। माया शंकर पाठक 1991 में वाराणसी के चिरईगांव विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे।

10 Jan 2021 11:10AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

करनाल में तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने किसानों को समझा- बुझाकर उन्हें तितर बितर करना चाहा। लेकिन किसान नहीं।. यहां पर स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू के गोले दागे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर पानी की बौछारें छोड़ी है।हरियाणा के करनाल में पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठी चार्ज किया।. करनाल जिले के कैमला गांव में बीजेपी ने किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था। यहां पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर किसानों के बातचीत करने वाले थे और उन्हें नए कृषि कानूनों का फायदा समझाने वाले थे। सीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते उससे पहले वहां पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे सैकड़ों किसान पहुंच गए। इस किसानों ने वहां काले झंड़े दिखाए और सीएम खट्टर के खिलाफ नारेबाजी की। 

10 Jan 2021 11:10AM,
by: Imran Khan