Imran Khan

Generic placeholder image

केंद्र ने कोर्ट से कहा कि प्रदर्शनकारियों की "गलत धारणा" को दूर करने की जरूरत है। कृषि मंत्रालय ने शीर्ष अदालत को बताया कि प्रदर्शनकारियों में यह गलत धारणा है कि केंद्र सरकार और संसद ने कभी भी किसी भी समिति द्वारा परामर्श प्रक्रिया का पालन करते हुए मुद्दों की जांच नहीं की है।हलफनामे में यह भी कहा गया है कि कानून जल्दबाजी में नहीं बने हैं बल्कि ये तो दो दशकों के विचार-विमर्श का परिणाम है।देश के किसान खुश हैं क्योंकि उन्हें अपनी फसलें बेचने के लिए मौजूदा विकल्प के साथ एक अतिरिक्त विकल्प भी दिया गया है। इससे साफ है कि किसानों का कोई भी निहित अधिकार इन कानूनों के जरिए छीना नहीं जा रहा है।हलफनामे में आगे कहा गया है कि केंद्र सरकार ने किसानों के साथ किसी भी तरह की गलतफहमी को दूर करने के लिए किसानों के साथ जुड़ने की पूरी कोशिश की है और किसी भी प्रयास में कमी नहीं की है।

12 Jan 2021 02:31AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

सिडनी टेस्ट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर हुई रंगभेदी टिप्पणी पर भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। BCCI, कैप्टन विराट कोहली के बाद अब पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी इस हरकत पर आपत्ति जताई है। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके कहा कि खेल एकजुटता के लिए है, बांटने के लिए नहीं। क्रिकेट भेदभाव नहीं करता। बैट और बॉल उन्हें पकड़ने वाले की प्रतिभा को पहचानते हैं, नस्ल, रंग, धर्म या राष्ट्रीयता नहीं, जो इसे नहीं समझते हैं, उनके लिए खेल के मैदान में कोई जगह नहीं है। सचिन के इस ट्वीट पर क्रिकेट फैन्स ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ हुए बर्ताव पर अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं।

11 Jan 2021 05:50AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत सांप्रदायिकता को हवा देकर पाकिस्तान में अराजकता पैदा करने के मकसद से आईएसआईएस को मदद पहुँचा रहा है। पाकिस्तान की सरकारी रेडियो सेवा के मुताबिक इमरान खान ने इस्लामाबाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने भारत के सांप्रदायिकता फैलाने के मंसूबे को सफलतापूर्वक नाकाम किया है। इमरान खान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चरमपंथी हज़ारा कार्यकर्ताओं को कम आबादी वाले क्षेत्र में निशाना बना रहे हैं। उन्होंने  कहा कि पिछली सरकारों ने बलूचिस्तान में जितना ध्यान देना चाहिए उतना नहीं दिया और हमेशा बलूच सरदारों के साथ गठजोड़ बनाने पर जोर देते रहे। यह ज़मीनी स्तर पर विकास के मद में निर्धारित फंड को पहुँचने में सबसे बड़ी बाधक बनी रही. प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनकी सरकार ने बलूचिस्तान की आम अवाम की जीवन के स्तर को उठान के लिए बलूचिस्तान की सामाजिक- आर्थिक विकास पर फोकस किया है। भारत इस्लामिक स्टेट को बढ़ावा दे रहा है - इमरान खान

11 Jan 2021 05:50AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एक ग्रामीण को नक्सलियों के चंगुल से मुक्त करा लिया। नक्सलियों ने 4 दिन पहले घर से उसे अगवा किया था। इस दौरान ग्रामीण को जमकर पीटा गया। इससे पहले की नक्सली उसकी हत्या कर पाते,जवानों ने उसे रविवार को सुरक्षित बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला कटे कल्यान थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल पारा, टेटम निवासी भीमा मड़काम (32) को नक्सलियों ने 6 जनवरी की देर रात अगवा कर लिया था।बताया जा रहा है कि नक्सली बुधराम, विज्जा और पांडे सहित करीब 25 से 30 नक्सली भीमा के घर पहुंचे और उसे उठाकर नयनार के जंगल में ले गए थे।वहां बंधक बनाकर नक्सलियों ने ग्रामीण की जमकर पिटाई की। इसके चलते उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान पड़े हैं। हत्या करना चाहते थे नक्सली 

11 Jan 2021 05:49AM,
by: Imran Khan