धान खरीदी में अव्यवस्था, किसानों के खेत का रकबा घटाकर पूरा धान नहीं लेने समेत अन्य बिंदुओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के चारों विधानसभा में धरना प्रदर्शन करेगी। इसके बाद प्रशासन को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। भाजपा ने आंदोलन की तैयारी पूरी कर सभी क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
13 Jan 2021 07:06AM,by: Imran Khan
आज भी ग्रामीण इलाकों में गाय के गोबर से घर, आंगन और दीवार को लीपा जाता है।अब गाय के गोबर से बना पेंट लॉन्च किया गया है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस नए तरह के पेंट (रंग) को लॉन्च किया।गाय के गोबर से बना पेंट खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने तैयार किया है.। अब गोबर के पेंट से चमकेगी दीवारें, सरकार ने गिनाए ये आठ फायदे
13 Jan 2021 02:28AM,by: Imran Khan
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने टेस्ला का स्वागत किया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कर्नाटक ग्रीन मोबिलिटी की ओर भारत की यात्रा का नेतृत्व करेगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता टेस्ला जल्द ही भारत में बेंगलुरु में एक रिसर्च एंड डेवेलपमेंट यूनिट के साथ अपना परिचालन शुरू करेगी। मैं एलन मस्क का भारत में स्वागत करता हूं।
13 Jan 2021 02:28AM,by: Imran Khan
भाजपा नेताओं की ओर से किसान आंदोलनों के विरोध में आए बयानों के बाद छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार के कृषि संबंधी तीनों कानूनों का विरोध तेज हो गया है। रायपुर में आज सैकड़ों किसानों ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के घर का घेराव करने की कोशिश की। पुलिस ने रोका तो किसान भड़क उठे। किसानों ने कहा, या तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए या फिर पुलिस रास्ता छोड़े राष्ट्रीय किसान मोर्चा और राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को कृषि कानूनों पर पत्र सौंपने की सूचना दी थी। आज दोपहर में बूढा तालाब स्थित धरना स्थल पर किसान संगठनों ने एक सभा की। इसमें केंद्र सरकार के कृषि संबंधी कानूनों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। किसानों नेताओं ने कहा, ये तीनों कानून कृषि और किसानों के साथ आम उपभोक्ताओं के भी खिलाफ है। बाद में किसान पदयात्रा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के मौलश्री विहार कॉलोनी स्थित आवास की ओर रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सप्रे स्कूल के पास पुलिस ने भारी बैरिकेड लगाकर किसानों को रोक लिया। भड़के किसानों ने पुलिस अफसरों से वह आदेश दिखाने को कहा, जिसके तहत उनको रोका जा रहा है। पुलिस अफसरों का कहना था, कानून व्यवस्था बिगड़ने से बचाने के लिए उनको यह रैली रोकनी पड़ रही है। राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच के नेता शत्रुघ्न साहू ने प्रशासन या तो वह आदेश दिखाए, जिसके तहत उन्हे रोका जा रहा है, या फिर रमन सिंह के घर जाने की अनुमति दी जाए। किसानों ने कहा, पुलिस चाहे तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दे लेकिन वे रमन सिंह से सवाल पूछने जाएंगे। बैरिकेडिंग नहीं हटाने से भड़के किसानों ने भारत माता की जय और जय जवान-जय किसान का नारा लगाते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने उनको धक्के देकर रोका। काफी देर की धक्कामुक्की से प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोगों को हल्की चोट आई। पुलिस ने संयम का परिचय दिया। बल प्रयोग नहीं हुआ और करीब एक घंटे की धक्कामुक्की और नारेबाजी के बाद किसान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर लौट गए। इस ज्ञापन में किसानों ने तीनों कृषि कानूनों को बिना शर्त वापस लेने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के नेता डॉ. संकेत ठाकुर, रूपन चंद्राकर, द्वारिका साहू, वीरेंद्र पाण्डेय, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के टिकेश्वर साहू, युगल किशोर साहू, राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच के संजय चंद्राकर आदि शामिल थे।
12 Jan 2021 03:16PM,by: Imran Khan
सेनाप्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा है कि पाकिस्तान और चीन की जुगलबंदी हमारे लिए बड़ा खतरा पैदा करती है। इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। उत्तर की सीमाओं पर हम पूरी तरह चौकस हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, लेकिन उसको साफ-साफ कहा है कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पलटवार का हमारा अधिकार सुरक्षित है। इसकी जगह और समय हम तय करेंगे। हमारा वार अचूक होगा। जनरल नरवणे ने मंगलवार को सेना की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। चीन को फर्स्ट मूवर एडवांटेज
12 Jan 2021 03:16PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









