Imran Khan

Generic placeholder image

दुर्ग - भाजपा के जिला और मंडल अध्यक्ष के बाद अब कार्यकारिणी में नियुक्तियों को लेकर भी गुटबाजी के आसार दिख रहे हैं। इसी के चलते सोमवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा टाल दी गई। जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर ने हालांकि गुटीय असंतोष जैसी स्थिति को सीधे तौर पर खारिज कर दिया, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि 13 से 22 जनवरी के बीच प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन को देखते हुए इसे टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि 22 के बाद जिला और उसके बाद मंडलों के कार्यकारिणी की घोषणा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मीडिया के सामने करने वाले थे कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार तमेर ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया के सामने अपने कार्यकारिणी की घोषणा करने वाले थे। इसके लिए प्रेस कांफ्रेंस भी बुला ली गई थी, लेकिन ऐन मौके पर कार्यकारिणी की घोषणा टाल दी गई। इसकी जगह जिला अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान सवालों के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया कि प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन को सफल बनाने व अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोडऩ़े की मंशा से फिलहाल कार्यकारिणी को घोषणा टाल दी गई है। हालांकि उन्होंने कार्यकारिणी की घोषणा होने पर भी किसी तरह के असंतोष की संभावना को भी खारिज किया। प्रेस क्रांफेंस में पूर्व जिला अध्यक्ष ऊषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, लोकसभा मीडिया प्रभारी सतीश समर्थ, भायुमो नेता राजा महोबिया, गौरव शर्मा भी मौजूद थे। भाजपा में गुटबाजी और असंतोष की लहर

12 Jan 2021 08:04AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

राष्ट्रीय युवा संसद फेस्टिवल को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समय गुजरता गया। देश आजाद हो गया, लेकिन हम आज भी देखते हैं, स्वामी जी का प्रभाव अब भी उतना ही है। अध्यात्म को लेकर उन्होंने जो कहा, राष्ट्रवाद-राष्ट्रनिर्माण को लेकर उन्होंने जो कहा, जनसेवा-जगसेवा को लेकर उनके विचार आज हमारे मन-मंदिर में उतनी ही तीव्रता से प्रवाहित होते हैं। स्वामी विवेकानंद ने एक और अनमोल उपहार दिया है। ये उपहार है। व्यक्तियों के निर्माण का। संस्थाओं के निर्माण का। इसकी चर्चा बहुत कम ही हो पाती है। स्वामी विवेकानंद ने भारत को उसकी ताकत का एहसास कराया- पीएम मोदी

12 Jan 2021 08:03AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर - छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के तत्वावधान में स्व. इंदरचंद धाड़ीवाल स्मृति कांग्रेस कॉरपोरेट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन प्रथम चरण के 3 मैच खेले गए, आयोजक खेल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन का पहला मैच जय अंबे 11 और ऋषभ बिल्डर्स के बीच खेला गया, टॉस जीतकर ऋषभ बिल्डर्स ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी जय अंबे निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर केवल 65 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी ऋषभ बिल्डर्स ने यह लक्ष्य 5 ओवरों में ही प्राप्त कर लिया और यह मैच 10 विकेटों से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच निलेश रहे जिन्होंने 18 गेंदों पर 41 रन बनाये। दिन का दूसरा मैच एंटी करप्शन ब्यूरो और सीजी डायल 112 के मध्य खेला गया,टॉस जीतकर एंटी करप्शन ब्यूरो ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीजी डायल 112 के बल्लेबाजों ने 6 विकेट खोकर 10 ओवरों में 123 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें सर्वाधिक स्कोर आतिश का रहा इन्होंने 9 गेंदों पर 26 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम केवल 63 रन ही बना सकी, इस मैच के मैन ऑफ द मैच आतिश को चुना गया। दिन का तीसरा व अंतिम मैच रायपुर मेयर 11 और रायपुर पुलिस रेंज की टीमों के मध्य खेला गया, मेयर 11 के कप्तान महापौर एजाज ढेबर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर 146 रन बनाए, जिसमें इरफान ने 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 25 गेंदों पर शानदार 71 रनों की आतिशी पारी खेली, महापौर एजाज ढेबर ने भी गेंदबाजी में 2 विकेट झटके, लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर सुपर कॉप्स की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी। इरफान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

12 Jan 2021 07:57AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ !मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल को जान से मारने की धमकी मिली है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक को फोन पर धमकी मिलने के बाद से मामला सामने आया है। बता दें कि 11 जनवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे CSP सिविल लाइन नसर सिद्दीकी के सरकारी मोबाइल नंबर पर अज्ञात मोबाइल नंबर से टेक्स्ट मैसेज आया। मैसेज में 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जान से मारने की बात लिखी हुई थी। इस पूरे मामले की शिकायत CSP सिविल लाइन ने थाना में दर्ज कराई है। CSP ने बताया की उक्त आरोपी मोबाइल धारक का नंबर उनके मोबाइल पर सेव नही है , ट्रूकॉलर पर आरोपी का नाम मनीष झाबक दिखाई पड़ रहा है। आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ IPC की धारा 506,507 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी ने CSP को धमकी भरा मैसेज भेज घटना को अंजाम देने की बात कही है, साथ ही CSP को जो बन पड़े वो कर लो कि भी धमकी दी है। पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम मनीष छबाक है। लक्ष्मी नगर रायपुर का रहने वाला है। पूर्व में भी राष्ट्रपति और SC के चीफ जस्टिस को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है।

12 Jan 2021 07:00AM,
by: Imran Khan