कार कंपनी फोर्ड ने कहा कि कोविड-19 महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के कारण भारत की महिंद्रा एंड महिद्रा लिमिटेड कंपनी के साथ ज्वॉइंट वेंचर पर हो रही बातचीत को बंद किया जा रहा है। कंपनियों ने अलग-अलग बयानों में कहा कि यह निर्णय पिछले 15 महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में आए बदलाव के कारण लिया गय। कंपनी ने एक बयान में कहा, वैश्विक अर्थव्यवस्था और कारोबारी माहौल पिछले साल अक्टूबर जैसे नहीं हैं। दोनों कंपनियों के बीच ज्वॉइंट वेंचर पर फैसला करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर थी।दोनों ने किसी डील पर पहुंचने या तारीख को आगे बढ़ाने के बजाय समझौते पर बातचीत को समाप्त करने का फ़ैसला किया। अक्तूबर 2019 में फोर्ड और महिंद्रा ने कहा था कि वे उभरते बाजारों के लिए और वाहनों के उत्पादन की लागत में कटौती के लिए भारत में एक ज्वाइंट वेंचर बनाएंगे, कंपनियों ने कहा कि उस समय उन्होंने तीन नए यूटिलिटी वाहन को लॉन्च करने की उम्मीद की थी। इसकी शुरुआत एक मिडसाइज एसयूवी के साथ होनी थी उन वाहनों के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा। अभी ज्वॉइंट वेंचर के अलावा किसी और मुद्दे पर बात नहीं होगी। भारत में फोर्ड-महिंद्रा का लगने वाला जॉइंट वेंचर हुआ रद्द
02 Jan 2021 04:34AM,by: Imran Khan
शनिवार को दिल्ली में तीन जगहों पर वैक्सीन का ड्राई रन होगा। इसके लिए तीन जिलों के तीन सेंटरों का चयन किया गया है। साउथ वेस्ट जिले में द्वारका के वेंकटेश्वर हॉस्पिटल में ड्राई रन होगा। जबकि सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में दरियागंज डिस्पेंसरी को चुना गया है। वहीं शहादरा जिले में दिलशाद गार्डन के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में ड्राई रन होना है।
02 Jan 2021 02:35AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दुकान का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर्मचारियों पर भारी पड़ गई। नोटिस तामील कराने नगर निगम के कर्मचारियों पर दुकानदार ने हमला कर दिया। महिला कर्मचारी को ईंट मारकर घायल कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए निगम के नल प्रभारी को लात-घूंसों से पीटा। दोनों को चोटें आई हैं। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की ओर से वार्ड 12, मुक्ति दैहानपारा में दुकानदार संजीत कुमार महतो को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था। इसी नोटिस की तामील कराने के लिए नगर निगम के नल प्रभारी धर्मेंद्र साहू अपने महिला कर्मचारी स्टाफ श्रद्धा गौरहा के साथ नोटिस ताकीद कराने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि इस पर संजीत महतो भड़क गया और गाली- गलौज करने लगा।अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया मना करने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां पड़े सीमेंट की ईंट के टुकड़े को उठाकर महिला कर्मचारी श्रद्धा को मारा। ईंट महिला कर्मचारी के पैर में लगा और खून बहने लगा। यह देख धर्मेंद्र साहू बचाव करने के लिए आए तो उन्हें भी लात-घूंसों से जमकर पीटा। वहां मौजूद राकेश निषाद और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। इसके बाद थाने पहुंचकर नल प्रभारी धर्मेंद्र साहू ने मामला दर्ज कराया।
01 Jan 2021 12:04PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





