विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इसी के साथ दुनियाभर में फाइजर की वैक्सीन के इस्तेमाल का रास्ता खुल गया है।WHO ने मंजूरी देते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए संबंधित देशों से इस वैक्सीन के लाभ के बारे में बात करेगा,ताकि वहां भी इसे उपलब्ध कराया जा सके। इस बीच, भारत भी आज कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रहा है।इस बारे में आज एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है। सभी Test के बाद लिया फैसला
01 Jan 2021 04:27AM,by: Imran Khan
भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाक़ों में शुक्रवार से लेकर अगले कुछ दिनों तक शीत लहर चलने और तापमान काफ़ी कम रहने की सूचना दी है। इन इलाक़ों में दिल्ली एनसीआर, हरियाणापंजाब और चंडीगढ़ शामिल हैं जहां बीते कुछ दिनों से तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग" शराब न पीने की दी चेतावनी ?
01 Jan 2021 03:48AM,by: Imran Khan
बिलासपुर की चकरभाठा हवाई पट्टी को ऑपरेशनल हवाई अड्डे में बदलने के रास्ते की एक और रुकावट दूर करने की वास्तविक कोशिश शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ सरकार नेे नागरिक उड्डयन के महानिदेशक से बिलासपुर हवाई अड्डे के लिए 3-C VFR Public Use का लाइसेंस मांगा है। सरकार की सक्रियता को उच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई का असर भी बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ विमानन संचालनालय की ओर से बिलासपुर हवाई अड्डे के निदेशक एन. बीरेन सिंह बुधवार को DGCA के निदेशक, ऑपरेशन को औपचारिक आवेदन भेजा।आवेदन के साथ हवाई अड्डे को अपग्रेड करने के लिए कराए गए काम की जानकारी दी गई है। हवाई अड्डा संचालक की ओर से भेजे गए पत्र में बिलासपुर उच्च न्यायालय का भी हवाला है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश की अदालत में बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू कराने के मामले में दो याचिकाएं लंबित हैं। पिछली बार सरकार ने 15 अगस्त तक सेवा शुरू होने की बात कही थी। उसके बाद याचिका को डिस्पोज कर दिया गया। याचिकाकर्ताओं ने अदालत को सेवा शुरू नहीं होने की जानकारी दी है। ऐसे में सुनवाई एक बार फिर शुरू हुई है।
31 Dec 2020 09:24AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








