कोरोना महामारी से निपटने के लिए इसकी वैक्सीन का इंतजार बेसब्री से हो रहा था। लेकिन अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि कोरोना वैक्सीन के लिए बनाई गई एक्सपर्ट कमेटी ने वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। अब फाइनल मंजूरी के लिए सबकी निगाहें ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) पर टिकी हैं। ऐसे में DCGI रविवार सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान कर सकता है। बता दें कि अब तक दो वैक्सीन ('कोविशील्ड' और 'कोवैक्सीन') को एक्सपर्ट कमेटी द्वारा इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। कोरोना वैक्सीन पर आज हो सकता है बड़ा ऐलान
03 Jan 2021 02:49AM,by: Imran Khan
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धान खरीदी मामले पर बड़ा बयान आया है, उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने धान खरीदी पर गलतफहमी पैदा की है, विधानसभा में रमन सिंह ने कहा 25 सौ रुपए की राशि किसानों को नहीं मिली, तभी हमने कहा था कि दोनों बातों को जोड़ा नहीं जाना चाहिए, हम किसानों से समर्थन मूल्य की दर पर ही खरीदी कर रहे हैं, इनपुट सपोर्ट के रूप में हम किसानों को न्याय योजना के तहत राशि दे रहे है।उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई और उसके नेता षड्यंत्र कर रहे हैं, मैंने मुख्य सचिव को केंद्र सरकार से समय लेकर स्थिति स्पष्ट करने कहा है, अगर केंद्र भी अपनी टीम छत्तीसगढ़ भेजना चाहे तो स्वागत है, मैं समझता हूं बातचीत के बाद इस विषय का सकारात्मक हल हो जाएगा।बता दें कि बीते दिन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने फोन कर सीएम भूपेश बघेल से चर्चा की थी और धान खरीदी और बोनस को लेकर जानकारी मांगी थी।
02 Jan 2021 08:10AM,by: Imran Khan
रायपुर। नया साल कोरोना महामारी से निपटने को लेकर नई खुशी लेकर आया है,साल के पहले ही दिन जहां एक ओर कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई वहीं दूसरे दिन यानि आज देश के राज्यों की राजधानियों में कोरोना की कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्राई रन शुरू हो गया है जिसका जायजा लेने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज पुरानीबस्ती स्थित कन्या शाला टीकाकरण केंद्र पहुंचे और स्थितियों का निरीक्षण किया।
02 Jan 2021 08:04AM,by: Imran Khan
भारत और पाकिस्तान ने बयान जारी कर बताया है कि दोनों देशों ने अपने-अपने यहां मौजूद परमाणु प्रतिष्ठानों और दक्षता की सूची एक-दूसरे को सौंपी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया कि कूटनीतिक चैनलों के ज़रिए एक- दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले न करने के समझौते के तहत यह सूची दी गई है। भारत ने बताया कि 31 दिसंबर 1988 को हुआ यह समझौता 27 जनवरी 1991 को लागू हुआ था। इस समझौते के तहत जनवरी की पहली तारीख़ को दोनों देश अपने यहां मौजूद परमाणु प्रतिष्ठानों और दक्षताओं के बारे में बताते हैं। 1 जनवरी 1992 के बाद यह लगातार 30वीं सूची है जो दोनों देशों ने एक- दूसरे को सौंपी है। पाकिस्तान ने बताया कि इस्लामाबद में भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधियों को शुक्रवार को पाकिस्तान की सूची सौंपी गई है। भारत-पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची साझा की
02 Jan 2021 05:31AM,by: Imran Khan
रायपुर - संचालनालय कृषि की सामयिक कृषि सलाह सेवाओं के द्वारा राज्य के किसानों को इस मौसम में कृषि सलाह दी है कि विगत दिनों में बादल छाये रहने की संभावना को ध्यान में रखते हुये किसान भाइ खेत में उचित व्यवस्था करे। दलहन तिलहन एवं सब्जी वाली फसलों में माहू (एफिड) के प्रकोप की आशंका हैं। इसके लिए सतत निगरानी रखे एवं प्रारंभिक प्रकोप दिखने पर नीम आधारित कीटनाशकों का छिडकाव करें। फसलों में माहू के प्रकोप की आशंका
02 Jan 2021 05:30AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






