पूर्व मंत्री श्याम रजक ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि अगर दल-बदल कानून के तहत जेडीयू के 25 से 26 विधायक पार्टी छोड़कर आरजेडी में शामिल होंगे तो ही उनकी सदस्यता पर आंच नहीं आएगी। बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके श्याम रजक ने कहा कि ऐसे में उन्हें इंतजार है कि कुछ और जेडीयू विधायक पार्टी छोड़ने का मन बनाएंगे और आरजेडी में शामिल होंगे। श्याम रजक ने दावा किया कि पूरे घटनाक्रम पर उनकी नजर है। मिडीया से बात करते हुए श्याम रजक ने कहा, मेरे जरिए जनता दल यूनाइटेड के 17 विधायक राष्ट्रीय जनता दल के संपर्क में है। यह सभी विधायक बेचैन हैं जनता दल यूनाइटेड को छोड़ने के लिए. जनता दल यूनाइटेड के 17 विधायक तुरंत राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होना चाहते हैं। मगर हम लोगों ने उन्हें रोक कर रखा है. हम नहीं चाहते हैं कि दल बदल कानून की वजह से इनकी सदस्यता चली जाए. दल बदल कानून के तहत 25 से 26 विधायक टूटकर राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो सकते हैं इससे उनकी सदस्यता भी बची रहेगी. बहुत जल्द जनता दल यूनाइटेड के विधायक राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होंगें। बिहार राजनीति :दल-बदल कानून की वजह से रुके हैं फिलहाल
30 Dec 2020 03:14AM,by: Imran Khan
रायपुर - कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कोरोना के नए स्ट्रेन के मरीजों को अलग से आइसोलेट किया जाएगा. इसके लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर से बातचीत हुई है। एम्स ने 350 बेड रिजर्व किए हैं.
29 Dec 2020 01:03PM,by: Imran Khan
प्रदेश मे हजारो मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है लेकिन धान का उठाव अभी तक मात्र 27.84 प्रतिशत ही किया गया है। कई समितियों में बफर लिमिट से कई गुना अधिक धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है।जबकि बफर स्टॉक सीमा से ज्यादा होने पर 72 घंटे के भीतर उठाव किया जाना चाहिए परंतु कई सहकारी समितियों में 20 दिनों के बाद भी उठाव नहीं हो पा रहा है। जिससे सहकारी समितियां चिंतित हैं। यही स्थिति रही तो कई समितियों में धान खरीदी भी प्रभावित होगी।अगर हम बात करे, बलरामपुर जिले के 40 धान उपार्जन केंद्रों में 33101 किसानों के द्वारा धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है जिनका धान खरीदा जा रहा है। जिले में अब तक 57 हजार 41 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है परंतु धान के उठाव की गति अत्यंत धीमी है। राइस मिल में कस्टम मिलिंग के लिए धान उठाव के लिए डिलेवरी आर्डर तो जारी किया गया है परंतु अब तक संग्रहण केंद्रों के लिए यह व्यवस्था लागू नहीं ही पाई है।यही स्थिति पूरे प्रदेश की है।
29 Dec 2020 01:02PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार रात बदमाश बिल्लू श्रीवास की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश को तीन गोलियां मारी गईं।उसे लेकर अपोलो अस्पताल पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि बिल्लू की उसके ही साथी संजय पांडेय ने हत्या की है। दोनों के बीच तीन दिन पहले विवाद हुआ था। मामला तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान का है। जानकारी के मुताबिक,लालखदान निवासी बिल्लू श्रीवास उर्फ सुनील (40) आदतन अपराधी था। सोमवार शाम वह अपने साथी नागेंद्र राय के साथ घूमने गया था। रात करीब 8 बजे वह लौटा और कार से उतरकर घर के अंदर जाने लगा। आरोप है कि तभी बाइक सवार लालखदान निवासी संजय पांडेय ने बिल्लू पर 3 फायर किए। जिस्से सीने में दो और एक गोली बिल्लू की पीठ में लगी थी। दोस्त ने ही ले ली जान:बिलासपुर में बदमाश की गोली मारकर हत्या
29 Dec 2020 12:05PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





