रायपुर में जल्द ही DJ वाले बाबुओं पर कार्रवाई का डंडा चल सकता है। शहर के लोगों की शिकायत पर अब जिले के कलेक्टर सौरभ कुमार और SP प्रशांत अग्रवाल ने कार्रवाई की बात कही है। गुरुवार को देर रात तक DJ बजाने, गाड़ियों का इस्तेमाल गैर कानूनी तरीके से धुमाल के लिए बड़े-बड़े साउंड सिस्टम लगाने की शिकायत की गई।
17 Dec 2021 01:22AM,by: Imran Khan
चिटफंड कंपनी अनमोल इंडिया एग्रो हर्बल फार्मिंग डेयरी एंड केयर कंपनी के तीन शेयर होल्डरों को दुर्ग संभाग की पुलिस ने हैदराबाद व नारायणपुर से गिरफ्तार किया था। तीनों महिलाओं के पति कंपनी के डायरेक्टर हैं। कांकेर जिले में भी अनमोल इंडिया के खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं। इसके चलते पखवाड़े भर पूर्व हुई इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें प्राेटेक्शन वारंट में बुधवार काे दुर्ग से कांकेर ले आई। चिटफंड : अनमोल इंडिया की तीन महिला शेयर होल्डर को भेजा गया जेल
17 Dec 2021 01:22AM,by: Imran Khan
रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित कवि सम्मेलन में सपरिवार शामिल हुए। कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध कवि डॉ कुमार विश्वास, सुश्री सुमन दुबे, डॉ सुरेंद्र दुबे, श्री हेमंत पांडेय और श्री देवेंद्र परिहार ने काव्यपाठ किया। मुख्यमंत्री कवि सम्मेलन में हुए शामिल
17 Dec 2021 01:20AM,by: Imran Khan
आधार कार्ड बनाने वाली अथॉरिटी UIDAI जल्द ही अस्पतालों में नवजात शिशुओं को आधार कार्ड देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए अस्पतालों में जल्द ही एनरोलमेंट शुरू किए जाएंगे। सब कुछ योजना के मुताबिक चला तो बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट आने से पहले उसके पास आधार कार्ड होगा। बर्थ सर्टिफिकेट मिलने में करीब एक महीना लग जाता है।मिडिया से बातचीत में बताया UIDAI के CEO सौरभ गर्ग ने कहा कि हम नवजात शिशुओं को आधार नंबर देने के लिए बर्थ रजिस्ट्रार के साथ टाईअप करने की कोशिश कर रहे हैं। गर्ग ने कहा कि 99.7% वयस्क आबादी को आधार के दायरे में लाया जा चुका है। इसके तहत अब तक देश की 131 करोड़ आबादी को एनरोल किया गया है। अब हमारी कोशिश नवजात शिशुओं का नामांकन करने की है। उन्होंने कहा कि हर साल दो से ढाई करोड़ बच्चे जन्म लेते हैं। हम उन्हें आधार में एनरोल करने की प्रक्रिया में हैं। बच्चे के जन्म के समय ही उनकी फोटो क्लिक कर आधार कार्ड दे दिया जाएगा।
17 Dec 2021 01:20AM,by: Imran Khan
गाजीपुर बॉर्डर से गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है. करीब एक साल बाद किसानों का आंदोलन खत्म होने के बाद पुलिस ने सभी बैरिकेड्स हटा दिए हैं। गाजीपुर बॉर्डर से आज से गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं, सिंघु बॉर्डर पर छोटे वाहनों के लिए दोनों कैरिज-वे की तीन लेन खोल दी गई हैं। पांच लेन की मरम्मत का काम अभी जारी है। ऐसे में बड़े वाहनों की आवाजाही पर फिलहाल रोक है।
16 Dec 2021 10:27AM,by: Imran Khan
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है। यहां की एयर क्वालिटी आज भी 'बहुत खराब' कैटेगरी में है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 337 है। दिल्ली की सड़कों पर धुंध जमी हुई है। लोगों को यातायात में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की हवा आज भी बहुत खराब
16 Dec 2021 09:54AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








