छत्तीसगढ़ में रायपुर-जगदलपुर मुख्यमार्ग NH-30 में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रायपुर से हुए प्रदर्शन के बाद स्कॉर्पियो से बीजापुर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। सभी घायलों का कोंडागांव जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है।
15 Dec 2021 07:06AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रेमी ने छोटी-छोटी बातों पर हो रहे झगड़े से परेशान होकर अपनी प्रेमिका की हत्या करके उसके शव को फंदे पर लटका दिया। खुद को बचाने पुलिस को सुसाइड की झूठी कहानी सुना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। लड़की पिछले साल से युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। प्यार का खौफनाक अंत: प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या
15 Dec 2021 01:46AM,by: Imran Khan
दुनिया में ईमानदार लोगों की कमी नहीं है। वे खुद गरीब होते हुए भी कुछ ऐसा काम कर जाते हैं जो एक मिसाल बन जाता है। ऐसा ही कुछ शहर के एक व्यक्ति ने किया। उसे सड़क पर गिरा हुआ एक बैग मिला था। बैग को खोलकर उसने देखा तो उसके होश उड़ गए, बैग में साढ़े 7 लाख रुपए थे। उसने ईमानदारी दिखाते हुए उसमें से एक रुपए भी नहीं निकाले। उसने अपने मालिक को ये बात बताई और उन्हें ही ये रुपए सौंप दिया। बाद में जब यह पता चला कि किसी ने थाने में रुपयों से भरा बैग गिर जाने की शिकायत दर्ज कराई है तो वह मालिक के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और रुपयों से भरा बैग लौटा दिया। शहर वासी के इस ईमानदार कार्य को देखते हुए एसपी अमित तुकाराम कांबले ने उसे परिवार समेत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अम्बिकापुर मे एक व्यक्ति ने ईमानदारी की मिसाल पेश...
15 Dec 2021 01:45AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








