केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे को लेकर लोकसभा में आज भी भारी हंगामा हुआ। सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने उनके इस्तीफे की मांग की। विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी लगातार दूसरे दिन सामने आए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र क्रिमिनल हैं, उन्हें सरकार से तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि टेनी को बचाया जा रहा है। सरकार उन पर कोई एक्शन नहीं ले रही है। अजय मिश्र को लेकर लोकसभा में भारी हंगामा
16 Dec 2021 09:54AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने विजय दिवस की स्वर्ण जयंती पर वीर सैनिकों को नमन किया। मोदी ने ट्वीट किया, "50वें विजय दिवस पर मैं मुक्तिजोद्धों, वीरांगनाओं और भारतीय सशस्त्र बलों के वीरता और बलिदान को याद करता हूं। हमने साथ मिलकर दमनकारी ताकतों से लड़ाई लड़ी और उन्हें हराया। इस दिन ढाका में राष्ट्रपति जी का होना हर भारतीय के लिए खास महत्व रखता है।" विजय दिवस की स्वर्ण जयंती पर वीर सैनिकों को मोदी-शाह का नमन
16 Dec 2021 07:58AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक स्टूडेंट स्कूल के अंदर ही तलवार लहराने लगा। इतना ही नहीं उसने एक स्कूल टीचर पर हमला कर दिया। फिर महिला टीचरों के सामने गंदी-गंदी गालियां दी और टीचर की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। वह काफी देर तक स्कूल कैंपस में हंगामा करता रहा। पुलिस ने अब उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला सरगांव थाना के बावली उच्चतर माध्यमिक स्कूल का है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
16 Dec 2021 01:27AM,by: Imran Khan
कोयला खनन के मुद्दे पर राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आमने-सामने हो गई हैं। कोयला संकट के चलते राजस्थान में बिजली उत्पादन पर असर पड़ रहा है। दोनों ही प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार है, लेकिन संकट के इस दौरान में दोनों एक-दूसरे की मदद को तैयार नहीं हैं। जिसकी वजह से राजस्थान के कई जिलों को ब्लैकआउट का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते संकट को देखते हुए राजस्थान की सरकार ने केंद्र सरकार से भी मदद की गुहार लगाई हैं। प्रदेश सरकार कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार दो कोल ब्लॉक शुरू करने और दो अन्य खदानों में उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोक रही है। इधर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में बढ़ते कोयले संकट पर सीएम गहलोत को आड़े हाथों लिया है। शेखावत ने कहा कि जयपुर रैली में दोनों मुख्यमंत्रियों ने मंच साझा करने के दौरान कोयले की बात क्यों नहीं की। राजस्थान को संकट नहीं समाधान चाहिए।
16 Dec 2021 01:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







