रायपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। सेंट्रल जोन के बाद अब नॉर्थ जोन में भी पुलिस ने देर रात व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘ऑपरेशन कालचक्र’ के तहत चल रही इस मुहिम में फरार और वारंटी आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
24 Apr 2026 08:22AM,by: Mahak Qureshi
कांकेर जिले के पखांजूर में पिछले दिनों हुई प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध को लेकर नाराजगी बढ़ते नजर आने लगी है. बंग समाज ने बंद का आव्हान किया है. जिसका असर कापसी, पखांजूर और बांदे क्षेत्र में सुबह से देखने को मिल रहा है. एसडीएम कार्यालय घेराव के साथ बड़े प्रदर्शन की तैयारी है.
24 Apr 2026 06:44AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर,23 अप्रैल 2026/ काटाबहरा (नगवाही) निवासी समलू मरकाम जिनकी पत्नी कपूरा मरकाम थायराइड कैंसर के चौथे स्टेज से पीड़ित है और चलने फिरने में असमर्थ है। उन्हें बाइक में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने मामला संज्ञान में आते ही तत्काल एम्बुलेंस बुलवा कर पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपचार के लिए निर्देशित किया। महिला को बेहतर उपचार के लिए रायपुर में एडमिट करवाया जाएगा।
24 Apr 2026 06:44AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 23 अप्रैल 2026। बीजापुर जिले में प्रधान अध्यापक की आत्महत्या से जुड़ी हालिया मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा बीजापुर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि अधूरे निर्माण कार्य के भुगतान के दबाव जैसी खबरें तथ्यहीन एवं भ्रामक हैं। जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा बीजापुर द्वारा जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विभाग निष्पक्ष रूप से पुलिस जांच में पूर्ण सहयोग कर रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पालनार अंतर्गत प्राथमिक शाला मझारपारा में पदस्थ प्रधान पाठक श्री राजू पुजारी का 22 अप्रैल 2026 को निधन हो गया, जो एक अत्यंत दुखद घटना है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के पास से कुछ पत्र बरामद किए गए हैं, जिनके आधार पर जांच की कार्यवाही जारी है।
समग्र शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिक शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से कराया गया था, जिसमें प्रधान अध्यापक पदेन अध्यक्ष होते हैं। निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत राशि के अनुरूप प्रथम किस्त का भुगतान नियमानुसार किया गया तथा कार्य पूर्ण होने के पश्चात माप पुस्तिका, पूर्णता प्रमाण पत्र, हस्तांतरण प्रमाण पत्र एवं फोटोग्राफ्स प्राप्त होने पर प्रगति के आधार पर रनिंग बिलों के माध्यम से राशि जारी की गई।
विभाग के अनुसार, प्राथमिक शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष दोनों का निर्माण फरवरी 2026 में पूर्ण हो चुका था तथा शेष 60 प्रतिशत राशि राज्य स्तर से प्राप्त होना लंबित है। भुगतान की प्रक्रिया में किसी प्रकार का दबाव या अनियमितता नहीं पाई गई है।
जिला मिशन समन्वयक ने कहा कि कुछ समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों में बिना तथ्यों की पुष्टि के प्रकाशित खबरें भ्रामक हैं, जिससे आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने अपील की है कि आधिकारिक जानकारी के आधार पर ही समाचारों का प्रकाशन किया जाए।
विभाग ने पुनः स्पष्ट किया है कि इस दुखद घटना के सभी पहलुओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और शिक्षा विभाग द्वारा हर स्तर पर सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।
24 Apr 2026 06:44AM, by: Mahak Qureshi
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए DPI ने सख्त कदम उठाए हैं। सभी जेडी और डीईओ से पिछले 6 महीनों में हुए निलंबन, बहाली और विभागीय जांच की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। नई गाइडलाइन के अनुसार बड़ी जांच 6 महीने और छोटी जांच 3 महीने में पूरी करनी होगी। जांच में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी, साथ ही जांच पूरी होने तक प्रमोशन और अन्य लाभ रोके जाएंगे।
23 Apr 2026 08:51PM,by: Mahak Qureshi
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पूरी तरह से सक्रिय हो उठी, जब पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में स्वतंत्रता के बाद से अब तक की सबसे अधिक मतदाता भागीदारी दर्ज की गई। पहले चरण में बंगाल-तमिलनाडु में ऐतिहासिक मतदान: ज्ञानेश कुमार
23 Apr 2026 03:41PM,by: Mahak Qureshi
हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई में शिक्षकों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने राज्य सरकार की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती दी गई थी।
23 Apr 2026 02:23PM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









