रायपुर 23 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विशेष पहल पर माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक लाभ मिल रहा है। इन युवाओं को राशन कार्ड, आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ तेजी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं । इसी तरह प्रशासन द्वारा इन युवाओं को आयुष्मान कार्ड बनाकर लाखों रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है ।इन प्रयासों से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें आत्मनिर्भर व सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है ।
23 Apr 2026 12:36PM,by: Mahak Qureshi
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने उस कृषि भूमि के लिए बाज़ार मूल्य से चार गुना तक मुआवज़ा देने की मंज़ूरी दे दी है, जिसे केंद्र और राज्य सरकारें ग्रामीण इलाकों में किसानों से महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए अधिग्रहित करती हैं; कैबिनेट ने कहा कि यह कदम विकास की गति को तेज़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। मध्यप्रदेश: किसानों को अब जमीन के बदले मिलेगा चार गुना मुआवजा
23 Apr 2026 10:42AM,by: Mahak Qureshi
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, अतिरिक्त पीठ, रायपुर ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में अंबुजा सिटी सेंटर मॉल द्वारा वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली को अवैध घोषित कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मॉल में आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों से किसी प्रकार का पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा और निशुल्क पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रायपुर: अब मॉल में नहीं देना पड़ेगा पार्किंग के लिए पैसा
23 Apr 2026 09:14AM,by: Mahak Qureshi
राजनांदगांव जिले में एक महिला माओवादी ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया है। उर्मिला उर्फ टेटकी (28), जो रावघाट एरिया कमेटी से जुड़ी रही, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और सरेंडर की इच्छा जताई। अधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मानपुर ब्लॉक के मुंजाल गांव की रहने वाली उर्मिला करीब 13 साल तक नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रही। बताया जा रहा है कि वह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की आखिरी सक्रिय माओवादी सदस्य थी।
23 Apr 2026 09:14AM,by: Mahak Qureshi
एनसीपी नेता राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत देते हुए उनकी दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे अमित जोगी ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी.
23 Apr 2026 06:57AM,by: Mahak Qureshi
बालोद। नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमहिटोला प्लाजा और गुजरा गांव के बीच हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है और शवों को सड़क पर रखकर हाईवे पर चक्काजाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
23 Apr 2026 05:47AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









