आत्मविश्वास मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों में होती है। शारीरिक रूप से कमजोर होने से मनुष्य परेशान होता है और मानसिक रूप कमजोर होने से उसके आगे बढ़ने का हौसला टूट जाता है। दोनों ही क्षमता को प्रभावित करते है, लेकिन हमें अपने प्रयासों में कमी नहीं करनी चाहिए और हार नहीं माननी है। बस्तर में आयोजित ‘पंख‘ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
17 Aug 2023 04:51AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिए जाने से मत्स्य पालकों को ब्याज मुक्त ऋण तथा अन्य सुविधाएं मिलने से मत्स्य पालन की लागत में कमी आई है और मछुआरों की आमदनी बढ़ी है। प्रदेश में मछली पालन के लिए 2 लाख हेक्टेयर से अधिक जल क्षेत्र उपलब्ध है। मत्स्य बीज उत्पादन के लिए 86 हेचरी, 59 मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, 647 हेक्टेयर संवर्धन पोखर उपलब्ध है, जहां उन्नत प्रजाति के 330 करोड़ मछली बीज फ्राई का उत्पादन किया जा रहा है। राज्य की आवश्यकता 143 करोड़ की है। शेष 187 करोड़ मछली बीज अन्य राज्यों को निर्यात किया जा रहा है। राज्य मछली बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर हो चुका है एवं पूरे देश में मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में पांचवें स्थान पर है।
17 Aug 2023 04:51AM,by: Tikendra Sinha
नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया 17 अगस्त को चंदखुरी एवं मंदिर हसौद में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. डहरिया दोपहर 12.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर एक बजे चंदखुरी पहुंचेंगे और वहां चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही वहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मंत्री डॉ. डहरिया इसके पश्चात मंदिर हसौद जाएंगे और वहां दोपहर 2.30 बजे विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात अपरान्ह 4 बजे रायपुर लौट आएंगे।
17 Aug 2023 04:51AM,by: Tikendra Sinha
अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री भोजवानी का लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है और उन्होंने पूरा जीवन आम जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया।
17 Aug 2023 04:51AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








