Tikendra Sinha

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए बोडोलैंड टेरिटोरियल कमेटी (Bodoland Territorial Committee - BTC) के सदस्यों ने यहां के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (RIPA) को काफी सराहा है। कमेटी के सदस्यों ने आज रायपुर जिले के सेरीखेड़ी मल्टी यूटिलिटी सेंटर तथा लखोली और कोसरंगी रीपा का भ्रमण कर आजीविकामूलक गतिविधियों को देखा और इनके बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा से नवा रायपुर स्थित राज्य योजना आयोग के कार्यालय में मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने भ्रमण के अनुभव साझा किए। बीटीसी के सदस्यों ने इस दौरान कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर ही लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए रीपा बहुत अच्छा कदम है। हमने छत्तीसगढ़ के इन कार्यों के बारे में सुना था, आज इन्हें देख भी लिया है। 

18 Aug 2023 05:37AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी सदस्य श्री प्रमोद बोरो के नेतृत्व में आई 11 सदस्यीय प्रतिनिधि कमेटी ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान गुरुवार को आरंग विकासखण्ड के सेरीखेड़ी, लखौली और कोसरंगी में संचालित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में संचालित हो रही विभिन्न आयमूलक गतिविधियों का जायजा लिया। सर्वप्रथम श्री प्रमोद बोरो सेरीखेड़ी स्थित मल्टी यूटिलिटी सेंटर पहुंचे, यहां उन्होंने सोप यूनिट, गोदना यूनिट, एंब्रॉयडरी आर्ट, राखी निर्माण बेकरी यूनिट, नर्सरी यूनिट, पैकेट ड्रिंकिंग वॉटर यूनिट, नरवा, गोबर पेंट यूनिट, बिहान कैंटीन, मिक्चर निर्माण यूनिट, हथकरघा यूनिट, स्टिचिंग यूनिट, आंगनबाड़ी केंद्र, मोती उत्पादन एवं मछली प्रजनन यूनिट का अवलोकन किया। इस मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव एवं राज्य रीपा के नोडल डॉ. गौरव सिंह भी उपस्थित थे। 

18 Aug 2023 05:37AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्र भूपेश बघेल ने आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर वहां की त्रासदी के संबंध में किये जा रहे राहत कार्यों के लिए एकजुटता दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा के चलते कठिन वक्त से गुजर रहा है। इस त्रासदी में सभी देशवासी हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़े हैं। हर प्रकार के आवश्यक प्रयासों में हम साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने फोन पर श्री सुक्खू से वर्तमान हालात की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि देवभूमि के लोग प्राकृतिक आपदा के चलते कठिन स्थिति से गुजर रहे हैं। आपदा बहुत बड़े स्तर की है और देशवासियों की सामूहिक एकजुटता से इस आपदा से निपटेंगे। इससे बाहर आने और सामान्य स्थिति बहाली के लिए आपके द्वारा किये जा रहे हर आवश्यक प्रयास में हम आपके साथ खड़े हैं।

18 Aug 2023 05:37AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

शहरी बेघरों के लिए आश्रयस्थलों में पर्याप्त व्यवस्था हो, इसके लिए नगर निगमों में शहरी बेघरों के अद्यतन आंकड़ों का सर्वे कर इसके मुताबिक आश्रयस्थल की क्षमता निर्धारित की जाएगी। इसके साथ ही आश्रयस्थलों के चिन्हांकन में लोकेशन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आश्रयस्थल ऐसे जगहों पर आरंभ किये जाएंगे जो स्टेशन, बस स्टैंड, श्रमिकों की आवाजाही वाली जगहों के निकट हों। यह निर्देश राज्य स्तरीय आश्रय स्थल निगरानी समिति की राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री सुयोग्य कुमार मिश्र ने दिये। बैठक में श्री मिश्र ने कहा कि आश्रयस्थल यहां आने वाले शहरी बेघरों के लिए उपयोगी हों, इसमें बुनियादी अधोसंरचनाएं और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों और समय-समय पर इसकी मानिटरिंग होती रहे।

18 Aug 2023 05:37AM,
by: Tikendra Sinha