Tikendra Sinha

Generic placeholder image

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रीच इंडिया (Reach India) संस्था के सहयोग से टीबी मुक्त पंचायत इनिशिएटिव्ह पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को गांवों में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सेंसिटाइज किया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीति के तहत टीबी मुक्त पंचायत इनिशिएटिव्ह प्रारंभ किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों के जिला क्षय अधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक/पीपीएम कोऑर्डिनेटर तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के जिला पंचायत के पंचायतीराज अधिकारी/समकक्ष अधिकारी कार्यशाला में शामिल हुए। 

19 Aug 2023 01:07AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

 रायपुर स्थित राज्य योजना आयोग के कार्यालय में आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने नाबार्ड, अपेक्स एवं अग्रणी बैंकों की बैठक ली। बैठक में राज्य में स्थापित सभी 300 रीपा में बैंक की सुविधा उपलब्ध कराने की चर्चा की गई। जिससे रीपा के ग्रामीण व्यवसायियों, स्व-सहायता समूहों को रीपा ग्राम में ही बैंकिंग सुविधा, त्वरित ऋण प्राप्त हो सकें। वर्तमान में 70 रीपा में बैंक सुविधा ग्रामीणों को उपलब्ध है साथ ही अन्य रीपा में बैंक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बैठक में योजना आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रमण्यम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के संयुक्त सचिव डॉ. गौरव सिंह और योजना आयोग के संयुक्त संचालक डॉ नीतू गोरडिया एवं बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।  राज्य के सभी रीपा में जल्द ही बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होगी

19 Aug 2023 01:06AM,
by: Tikendra Sinha