प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। भरोसे का सम्मेलन और संभागीय सम्मेलनों के बाद विधानसभा स्तर पर होने वाले सम्मेलनों को पूरा करने के बाद पार्टी अब अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संकल्प शिविर कर रही है। रायपुर, बस्तर संभागों में संकल्प शिविर कार्यक्रम प्रगति पर है। संकल्प शिविरों में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी नीतियों और योजनाओं का प्रशिक्षण देकर जनता के बीच भेजेगी। हमारी तैयारी बूथों तक पूरी हो चुकी है। हमारे संगठन की मजबूती और सरकार के जनकल्याण कार्यों का मुकाबला करने में विपक्ष पूरी तरह नाकामयाब है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिये कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही जिसके कारण वह जनता से और दूर होते जा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ते गया, 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
19 Aug 2023 09:32AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में किसानों की आय में बढ़ोत्तरी और पर्यावरण सुधार के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना‘ प्रारंभ की गई है। इसका क्रियान्वयन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसकी सराहना ’रैली फॉर रिवर्स ’ अभियान द्वारा की जा चुकी है। ’रैली फॉर रिवर्स ’ ने ट्वीट में लिखा है कि वाणिज्यिक वृक्षारोपण के जरिए किसानो की आमदनी में बढ़ोत्तरी के लिए राज्य सरकार की यह एक अद्भुत पहल है। बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण को मिलेगा बढ़ावा
19 Aug 2023 09:32AM,by: Tikendra Sinha
पहली बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर ने कहा कि आज की बैठक बेहद गोपनीय है l बैठक के बारे में बाहर चर्चा नहीं की जा सकती. मोहम्मद अकबर ने कहा कि कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की जो प्रक्रिया है, उसके हिसाब से घोषणा होगी. 31 तारीख तक सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सुझाव आने के बाद घोषणा पत्र समिति की बैठक होगी l
19 Aug 2023 08:45AM,by: Tikendra Sinha
चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मो. अकबर, रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, अमरजीत भगत, उमेश पेटल, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, धनेन्द्र साहू, फूलोदेवी नेताम, शैलेश पांडेय, अरूण वोरा, शिशुपाल सोरी, द्वारकाधीश यादव, कुंवर सिंह निषाद, राजेश तिवारी, चुन्नी लाल साहू, इंदरीश गांधी, हेमा देशमुख, अटल श्रीवास्तव, अजय तिर्की, राजेन्द्र जग्गी, वाणी राव, शेष राज हरबंश, आकाश शर्मा है। कांग्रेस की चुनाव समितियां घोषित
19 Aug 2023 05:33AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









