Tikendra Sinha

Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि जिसकी खुद की गारंटी नही है वो प्रदेश की जनता को गारण्टी दे रहे है। आम आदमी पार्टी पहले सभी ब्लॉकों में संगठन तो खड़ा कर ले फिर चुनाव की बात करें। आप पार्टी पहले दिल्ली और पंजाब की जनता से किये वादा को तो पूरा कर ले। भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करने वाली आम आदमी पार्टी के आधा दर्जन से अधिक नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे है। भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल के उप मुख्यमंत्री जेल में है। दिल्ली और पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की धोखाधड़ी से परेशान है। पंजाब में किसान आये दिन सड़कों में प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में बड़ी बड़ी बात कर केजरीवाल सिर्फ राजनीतिक खानापूर्ति कर रहै है।

20 Aug 2023 10:02AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने झूठ और भ्रम फैलाकर राजनीति करना चाह रहे है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा के 15 साल के काले कारनामों का जनता को जवाब देना चाहिये। कांग्रेस की सरकार ने जनता के लिए काम किया है। पारदर्शी सरकार दी है। भाजपा ने 15 साल घोटाले और कमीशनखोरी के अलावा कुछ नहीं किया। नान घोटाला, चिटफंड घोटाला, पनामा घोटाले की आरोपी रही है। भाजपा की सरकार के समय महिलाओं पर अपराध के आंकड़े भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को देख लेना चाहिए। वे माओवाद की बात कर रहे हैं, धर्मांतरण की बात कर रहे हैं तो 15 साल का इतिहास पढ़ लें। आज बस्तर में शांति है। पहले क्या था, सबको पता है। भाजपा राज में माओवाद का विस्तार हुआ। चर्च बने। इसका जवाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को देना चाहिए। वे पाटन की बात कर रहे हैं। भाजपा को खुद पर भरोसा है तो भूपेश बघेल के सामने रमन सिंह, अरुण साव का चेहरा घोषित करके दिखाए। भाजपा भूपेश बघेल से डरी हुई है। उसको मालूम है वह दहाई के अंक तक नहीं पहुंचेगी। भाजपा पूरे छत्तीसगढ़ में उनके नाम और काम से भयभीत है इसलिए मोदी शाह के भरोसे है। ये भी छत्तीसगढ़ में भाजपा की स्थिति से वाकिफ हैं और पल्ला झाड़ रहे हैं।

20 Aug 2023 10:01AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती ‘‘सद्भावना दिवस‘‘ के अवसर पर महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में न्याय योजनाओं सहित अन्य योजना के हितग्राहियों किसानों, मजदूरों, ग्रामीण व पशुपालकों को 2055.60 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज सहित छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण, संसदीय सचिव, विधायक, अनेक जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। 

20 Aug 2023 05:06AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

गांव के युवा नए आइडिया और नए विचारों के साथ ग्रामीण उद्योगों से संबंधित नए स्टार्टअप प्रारंभ कर सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार-स्वरोजगार के नए अवसरों के सृजन के लिए जिला प्रशासन रायपुर की पहल पर बाइसन केज (स्टार्टअप मार्केट) शार्क टैंक का आयोजन किया गया। ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन और हेड स्टार्ट फाउंडेशन के मध्य हुए एमओयु के जरिए जिले में विकसित किए जा रहे रीपा को तकनीकी सहयोग मिलेगा। गांव के युवा नए आइडिया के साथ शुरू कर सकेंगे स्टार्टअप

20 Aug 2023 05:06AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाने की मंशा से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा फसल उत्पादकता एवं फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना से राज्य में खेती-किसानी को बढ़ावा मिला है। इससे किसानों स्थिति में बदलाव आया है और वह समृद्ध हुए हैं। इस योजना के तहत किसानों को अब तक 20 हजार 103 करोड़ रूपए की सीधी मदद इनपुट सब्सिडी के रूप में दी गई है। जिसके चलते फसल उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि हुई है। खेती-किसानी छोड़ चुके किसानों का रूझान फिर से खेती की ओर बढ़ा है। 20 अगस्त 2023 को किसानों को दूसरी किश्त के रूप में 1810 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा। इसको मिलाकर इस योजना के तहत किसानों को खेती के लिए दी जाने वाली सीधी मदद की राशि 21,913 करोड़ रूपए हो जाएगी। किसानों पर बकाया 9270 करोड़ रुपये की कर्जमाफी और 350 करोड़ रूपए के सिंचाई कर भी छत्तीसगढ़ सरकार ने माफ किया है, जिससे किसानों का उत्साह बढ़ा है और कृषि को संबल मिला है।  राजीव गांधी किसान न्याय योजना से समृद्ध होती खेती-किसानी

20 Aug 2023 05:06AM,
by: Tikendra Sinha