हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने आज बिलासपुर शहर के नूतन चौक स्थित किशोर न्याय बोर्ड, ऑब्जरवेशन होम प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक कक्ष का बारी-बारी से निरीक्षण किया एवं उचित साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। बिल्डिंग की दीवालों में सीपेज एवं छत से पानी टपकते हुए पाया गया। वहां उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग काफी पुरानी लगभग सन् 1985 में बनी हुई है। इसके संबंध में उचित सुधार कार्य करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। न्यायमूर्ति ने रसोई घर का निरीक्षण भी किया। वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं निगम कमिश्नर श्री कुनाल दुदावत ने मुख्य न्यायाधिपति को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द उचित मरम्मत का कार्य उनके द्वारा करा लिया जायेगा।
20 Aug 2023 05:05AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 20 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री राजीव गांधी को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि राजीव जी ने 21 वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखी। देश में कम्प्यूटर क्रांति और सूचना क्रांति लाने का श्रेय राजीव जी को जाता है। कम्प्यूटर के जरिए शासकीय काम-काज में पारदर्शिता आई और ई-प्रशासन के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृृष्टा थे।
20 Aug 2023 05:05AM,by: Tikendra Sinha
राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का आमनागरिक, स्कूल एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया। वरिष्ठ शिक्षाविद इतिहासकार, साहित्यकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि आम लोगो के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के महान वीर सपूतों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ अन्य लोगों के लिए यह प्रदर्शनी बहुत ही लाभदायक है। इसका अवलोकन जरूर ही करना चाहिए। डी.डी.नगर निवासी हर्ष बंजारे ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली है। साथ ही जनमन एवं अन्य विकास पुस्तिका का वितरण किया जा रहा है। धमतरी निवासी कौशल कुमार सिन्हा और अमित कुमार गुप्ता ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से जुड़ी रोचक जानकारी लोगो को आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता आंदोलनकारियों और शासकीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। यह जानकारी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
20 Aug 2023 05:05AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा ‘‘शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए बस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने‘‘ की घोषणा पर राज्य शासन द्वारा अमल शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महाविद्यालय के छात्रों के हित में यह घोषणा की है।
20 Aug 2023 05:05AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की प्रस्तावित उम्मीदवारी पर विवाद पैदा करने के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की और पूछा कि पार्टी इस बात को लेकर 'चिंतित' क्यों है कि कौन सा उम्मीदवार मैदान में उतरेगा कोई भी पीएम के खिलाफ चुनाव लड़ सकता है। कोई भी पीएम के खिलाफ चुनाव लड़ सकता है : कांग्रेस नेता
19 Aug 2023 03:25PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








