Tikendra Sinha

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए नित नए प्रयास कर रहा है। बेहतर शिक्षा के साथ उनका कौशल उन्नयन किया जा रहा है प्रदेश के युवाओं को रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है। प्रशासन युवाओं की ऊर्जा को राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से सकारात्मक दिशा दिया जा रहा है। युवा अपने लोक संस्कृति पारम्परिक खेलों के प्रति आकर्षित हो सके इसके लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की गई है। युवाओं का आर्थिक बोझ कम करने के लिए प्रतियोगी परीक्षा पी .एस .सी. और व्यापम की परीक्षा माफ कर दी है ताकि अधिक से अधिक युवा अपना भविष्य संवार सके मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिला है।  मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिला रोजगार

19 Aug 2023 01:06AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

नगरीय प्रशासन एवं श्रम तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कोरबा में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्माण से संबंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री डॉ डहरिया ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। उन्होंने जिले में स्कूलों से सम्बंधित कार्यों में प्रगति नहीं दिखने पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री एंटोनी तिर्की और जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी भारद्वाज को शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की। नगरीय प्रशासन मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक

18 Aug 2023 02:28PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कला साधक और संगीत विशेषज्ञ महाराजा चक्रधर सिंह की 19 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ को देश के प्रमुख सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में संवारने का श्रेय महाराजा चक्रधर सिंह को जाता है। उनका संगीत और शास्त्रीय नृत्य कला की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंनेे कत्थक के विशिष्ट स्वरुप को विकसित किया, जिसे रायगढ़ घराने के नाम से जाना जाता है। साथ ही उन्होंने नृत्य और संगीत विधा की कई बंदिशों और साहित्यिक कृतियों की रचना भी की। 

18 Aug 2023 02:28PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने फोटोग्राफी के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि विश्व फोटोग्राफी दिवस उन सभी फोटोग्राफर्स को समर्पित है जिन्होंने अपनी कला से दुनिया की खूबसूरती को कैमरे में कैद किया है। फोटोग्राफ इतिहास के साक्ष्य का बड़ा आधार होते हैं। फोटोग्राफी के माध्यम से हम अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त और साझा कर सकते हैं। फोटो के माध्यम से हम लोगों को नया दृष्टिकोण दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मनोरम प्राकृतिक, ऐतिहासिक स्थलों के साथ सांस्कृतिक पहलुओं की फोटोग्राफी कर हम कई लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचा सकते हैं। यहां के पर्यटन और पुरातन संस्कृति की ओर आकर्षित कर छत्तीसगढ़ के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।

18 Aug 2023 02:28PM,
by: Tikendra Sinha