Tikendra Sinha

Generic placeholder image

जांजगीर-चाम्पा जिले में आज आयोजित भरोसे के सम्मेलन में जहाँ जिलेवासियों को 467 करोड़ 32 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली, वही जिले के बेरोजगार, जरूरतमंद हितग्राहियों को रोजगार, आत्मनिर्भर होने और अपने पैरों में खड़े होने का अवसर भी मिला। मुख्य अतिथि नेताप्रतिपक्ष राज्यसभा और सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे तथा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों हितग्राहियों को अनेक योजनाओं के अंतर्गत सामग्रियां वितरित की गई। भरोसे के सम्मेलन में योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों ने कहा कि यह उनके सुनहरे भविष्य का एक मजबूत भरोसा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हम गरीबों का ध्यान रखा, उसके लिए हितग्राहियों ने आभार भी जताया।

14 Aug 2023 05:58AM,
by: Tikendra Sinha