Tikendra Sinha

Generic placeholder image

विश्व हाथी दिवस 12 अगस्त के अवसर पर भुवनेश्वर ओडिशा में देशव्यापी समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन भारत सरकार के मंत्री श्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री उड़ीसा श्री प्रदीप कुमार अमत द्वारा सामान्य वनमंडल महासमुंद में पदस्थ वन रक्षक श्री दीपक शर्मा एवं गजयात्रा की टीम को गज गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ से इस वर्ष यह सम्मान लेने वाले श्री दीपक शर्मा अकेले वन रक्षक हैं। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने इस उपलब्धि के लिए श्री दीपक शर्मा तथा छत्तीसगढ़ की गज यात्रा टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है|

13 Aug 2023 03:51AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के तीन पुलिस अधिकारियों को एक्सीलेंस इनवेस्टिगेशन के लिए साल 2023 का यूनियन होम मिनिस्टर मेडल मिलने की घोषणा पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। राज्य में पुलिस कर्मियों को आधुनिक प्रशिक्षण के साथ-साथ साइबर अपराधों को रोकने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। नए पुलिस थाने के साथ ही इन थानों में महिला सेल, पुलिस कर्मियों को आवास सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं, इससे पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में आसानी हो रही है। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भी यूनियन होम मिनिस्टर मेडल के लिए चयनित होने पर इंस्पेक्टरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।   छत्तीसगढ़ के तीन इंस्पेक्टरों को मिलेगा यूनियन होम मिनिस्टर मेडल

13 Aug 2023 03:50AM,
by: Tikendra Sinha