Tikendra Sinha

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहन मरकाम जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान वे सुबह 7 बजे मनेंद्रगढ़ विकासखंड के आश्रम-छात्रावासों के निरीक्षण के लिए निकले। प्रभारी मंत्री श्री मरकाम ने जिले के प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास मनेंद्रगढ़, प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक जनजाति कन्या छात्रावास मनेंद्रगढ़, पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास खोंगापानी, बालिका आश्रम खोंगापानी का निरीक्षण कर छात्रों से बात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें अवगत कराने की बात की। उन्होंने मध्याह्न भोजन में बन रहे भोजन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही हॉस्टल अधीक्षकों सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों को छात्रों के लिए सभी मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित कराने निर्देशित किया। प्रभारी मंत्री को सुबह अपने बीच पाकर छात्रावास के बालक बालिका खुश नजर आए।

13 Aug 2023 03:02AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

हाथी राहत एवं पुर्नवास केन्द्र, रमकोला, एलीफेंट रिजर्व सरगुजा, गेम रेंज पिंगला, सेमरसोत अभ्यारण्य के गेम रेंज कोदौरा एवं बादलखोल अभ्यारण्य के गेम रेंज नारायणपुर में विश्व हाथी दिवस का आयोजन, किया गया। विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों,स्टाफ एवं विद्यार्थियों की जागरूकता रैली, निबंध प्रतियोगिता तथा स्पीच की प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा राजकुमारी शिवभजन मरावी ने कहा की हाथियों के संरक्षण के लिये सभी को मिलकर पहल करने की जरूरत है, हाथियों के लिये जंगल को बचाकर रखना होगा जिससे उनका अस्तित्व प्रकृति में बचा रहें। विशिष्ट अतिथि शिवभजन मरावी ने कहा की हाथी अत्यंत शांत प्राणी होता है परंतु मानव उसे उकसा कर उग्र बना देते है, हमें हाथियों को छेड़ कर उसे उकसाना नही चाहिये बल्कि बस्ती के आस पास हाथियों के आने पर शांत वातावरण रखना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षा कर रहें फील्ड डायरेक्टर एलीफेंट रिजर्व एवं वनसंरक्षक वन्यप्राणी श्री के. आर. बढ़ई ने अपने उद्‌बोधन में कहा की छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों के सुमुचित प्रबंधन के लिये अनेक कार्य किये जा रहें है जैसे बड़े जंगलों में रहवास विकास करने से हाथी अब बड़े जंगलों की ओर शिफ्ट होने लगे है जिससे हाथी अधिक समय तक जंगलों के अंदर विचरण कर सकें, इस प्रयास से आबादी क्षेत्रों में हाथियों का प्रवेश करना कम होने लगा है। कार्यक्रम में उपस्थित उप निदेशक एलीफेंट रिजर्व सरगुजा श्रीनिवास तन्नेटी ने उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुये कहा की जंगली हाथी अत्यधिक बुद्धिमान प्राणी होता है वह मानव के प्रत्येक व्यवहार को समझने की कोशिस करता है, जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिये विभिन्न प्रकार के नवाचार किये जा रहें है, हमारे द्वारा किये जा रहें प्रयासों से हाथियों के पक्ष में जन माहौल बन रहा है और लोगों की सोंच में बदलाव आ रहा है। कार्यक्रम में संचालक गुरुघासीदास नेशनल पार्क श्री सौरभ सिंह,प्रभात दुबे एवं अमलेंदु मिश्रा ने हाथियों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया। विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

13 Aug 2023 03:02AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के किशोर न्याय कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक एकेडेमी के सहयोग से उच्च न्यायालय के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘‘विधि के साथ संघर्षरत बच्चों के अपराध निवारण, पुनर्स्थापनात्मक न्याय, परिवर्तन एवं उनके निरोध के विकल्प’’ विषय पर आयोजित 8वें राज्य स्तरीय कन्सलटेशन के शुभारम्भ समारोह को मुख्य आतिथ्य से सम्बोधित करते हुये मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की संपत्ति है, जो देश के भविष्य को आकार देंगे। समाज के जिम्मेदार सदस्यों के रूप में हमें उनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किशोरों को अपराध करने से रोकना समाज में अपराध की रोकथाम का एक अनिवार्य हिस्सा है तथा पुनर्वास प्रक्रिया इतनी ठोस हो सकती है कि उन्हें दोबारा विधि के साथ संघर्ष में आने से रोका जा सके। राज्य की भूमिका उस बच्चे के माता-पिता के रूप में कार्य करना है जिसे पुनर्वास की आवश्यकता है तथा इसकी कार्यवाही बच्चे के सर्वाेत्तम हित में होनी चाहिए। हमारे बच्चों को स्कूली शिक्षा के प्रारंभ से ही नैतिक एवं मूल्य आधारित शिक्षा देना आवश्यक है। बाल संरक्षण गृहों में भी यह आवश्यक है कि हम अपने बच्चों को समाज का उपयोगी सदस्य और देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न करें।

13 Aug 2023 03:02AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

जिला प्रशासन रायपुर द्वारा 17 अगस्त से 23 अगस्त 2023 तक रायपुर जिले में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। होटल एवं रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए 17 अगस्त को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सड्डू, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह 18 अगस्त को हॉस्पिटल एवं मेडिकल लेबोरेटोरी सेक्टर के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, रायपुर में, 19 अगस्त को औद्योगिक, उत्पादन एवं तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए अडवानी आर्लिकन स्कूल बीरगांव, रायपुर में, 22 अगस्त को वित्तीय, सुरक्षा संस्थाएं एवं गैर तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए लाईवलीहुड कॉलेज जोरा, रायपुर में और 23 अगस्त को स्वरोजगार अवसरों हेतु लोन मेला लाईलीवुड कॉलेज जोरा, रायपुर में आयोजित किया गया है। 

13 Aug 2023 03:02AM,
by: Tikendra Sinha