Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में दुर्ग विधायक श्री अरुण वोरा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक श्री वोरा ने जिला मुख्यालय दुर्ग के राजेंद्र पार्क चौक में नगर निगम दुर्ग द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा के 14 अगस्त को होने वाले आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल में नगर निगम दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, श्री अब्दुल गनी, श्री भोला महोबिया, श्री दीपक साहू शामिल थे। विधायक अरुण वोरा ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात

13 Aug 2023 03:50AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2023 को जिला मुख्यालय जांजगीर के पुलिस ग्राऊंड में भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। भरोसे का सम्मेलन के लिए जिले में की जा रही तैयारियों का आज दोपहर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुर्नावास एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, खनिज न्यास विकास निगम अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। और वहां तैयार किए जा रहे मुख्य मंच, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, प्रवेश द्वार सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों से कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए पार्किंग, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।

13 Aug 2023 03:50AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों को हायर सेकेण्डरी के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा मिल रही है। राज्य में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर यह योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत कक्षा 11 वीं और 12वीं के पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेडों में रोजगार मूलक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण के साथ-साथ विद्यार्थियों को आईटीआई का प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है। सत्र 2021-23 में 1557 विद्यार्थियों ने हायर सेकेण्डरी परीक्षा के साथ आईटीआई की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वर्तमान में इस योजना में 5798 विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षण 11 ट्रेडों में दिया जा रहा है।  छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की अभिनव पहल

13 Aug 2023 03:49AM,
by: Tikendra Sinha