Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को रायपुर में आयोजित समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही भेंट-मुलाकात के दौरान बेलतरा में सामाजिक भवन के लिए जमीन आबंटित करने के लिए प्रतिनिधि मंडल ने आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रवेश पटवा, सचिव श्री राघवेन्द्र नामदेव, कोषाध्यक्ष श्री सौरव पाटकर, राम पटवा सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री से पटवा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

12 Aug 2023 02:30AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 अगस्त को राजधानी रायपुर में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के चयनित व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे और 12.15 बजे रोजगारोन्मुखी शिक्षा के अंतर्गत हायर सेकेण्डरी में अध्ययन करते हुए आईटीआई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.05 बजे जय स्तंभ चौक में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 131 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इनमें से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा 109 करोड़ रूपए की लागत से प्रस्तावित अंडरग्राउंड केबलिंग व विद्युतिकरण कार्य का शिलान्यास तथा 3 करोड़ रूपए की लागत से मठपुरैना तथा अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में निर्मित अतिरिक्त सब-स्टेशन तथा ट्रांसफॉर्मर स्थापना कार्य का लोकार्पण करेंगे। 

12 Aug 2023 02:30AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जूनोटिक रोगों के सर्वेलेंस एवं डॉटा एकीकरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में जूनोटिक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विभिन्न विभागों में समन्वय और कार्ययोजना पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा, एकीकृत रोग नियंत्रण कार्यक्रम (IDSP) के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गहवई, पशु चिकित्सा विभाग के रोग जांच प्रयोगशाला में सहायक सर्जन डॉ. नलिन शर्मा, वन तथा जलवायु परिवर्तन विभाग के डॉ. राकेश वर्मा, एम्स (AIIMS) रायपुर में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्राध्यापक डॉ. अनुदिता भार्गव तथा जपाइगो संस्था के राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. परवेज मेमन भी कार्यशाला में शामिल हुए।

12 Aug 2023 02:30AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा मानव-हाथी द्वंद पर नियंत्रण के लिए जन-जागरूकता लाने सहित अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनमें जंगली हाथियों के समूह के आगमन की पूर्व सूचना गांव में वायरलेस, मोबाइल तथा माइक आदि के माध्यम से मुनादी कर दी जा रही है। हाथी विचरण क्षेत्र और आसपास के ग्रामीणों को हाथियों के साथ साहचर्य बनाए रखने के लिए आवश्यक समझाईश भी दी जा रही है। साथ ही वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने जन-धन हानि से प्रभावित परिवारों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मुआवजा के अलावा स्व-रोजगार आदि से जोड़कर उन्हें राहत पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। 

12 Aug 2023 02:30AM,
by: Tikendra Sinha