स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मेक इन इंडिया इन डिफेंस योजना के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का मुख्य आकर्षण होने की उम्मीद है और पहली बार, एक भारतीय हेलीकॉप्टर, एएलएच ध्रुव का उपयोग कार्यक्रम में प्रतिभागियों पर पंखुड़ियों की वर्षा करने के लिए किया जाएगा।
11 Aug 2023 06:05AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से अब जिले के स्कूल संवरने लगे हैं। शाला भवन की मरम्मत, नवीनीकरण एवं जीर्णाेद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पत्थलगांव विकास खंड के शासकीय मिडिल स्कूल कुनकुरी को मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत मरम्मत कराया गया है। विद्यार्थियों ने बताया कि पहले छत खराब होने के कारण पानी टपकता था, जिससे पढ़ाई करने में समस्या जाती थी। अब स्कूल की मरम्मत हो जाने से पानी टपकने से मुक्ति मिल गई है। दीवारों में रंग रोगन करके सुंदर बनाया गया है। स्कूल का वातावरण बहुत अच्छा लगता है। अब पढ़ने में मन लगता है। बगीचा विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिमडा के विघार्थियों ने बताया कि उनका स्कूल भवन मरम्मत हो जाने से पढ़ने लिखने के लिए बेहतर माहौल मिल रहा है। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से जशपुर के स्कूल लगे संवरने
11 Aug 2023 05:51AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा राज्य योजना आयोग को विकेन्द्रीकृत जिला योजना निर्माण, समीक्षा, इन योजनाओं के आधार पर संसाधन वितरण की प्राथमिकता निर्धारित करने, राज्य शासन को समय-समय पर समुचित सुझाव देने का दायित्व प्रदान किया गया है। जिला स्तर पर विकेन्द्रीकृत वार्षिक योजना बनाए जाने के संबंध में संविधान में तथा राज्य द्वारा इस संबंध में बनाए गए अधिनियमों में विस्तृत प्रावधान किए गए हैं, जिनके अनुसार जिले के ग्रामीण तथा नगरीय निकायों द्वारा उनके क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास की योजनाएं बनाई जाएंगी तथा इन योजनाओं को जिला योजना समिति द्वारा संकलित कर विकेन्द्रीकृत वार्षिक जिला योजना तैयार की जाएगी। यह उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर, जिला योजना समिति के पदेन सदस्य सचिव हैं। विकेन्द्रीकृत वार्षिक जिला योजना तैयार की जाएगी
11 Aug 2023 05:51AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के आकर्षक अभ्यारण्य में विख्यात बारनवापरा अभ्यारण्य में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर जन-जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अवसर पर 12 अगस्त को शाम 4 बजे से 5 बजे तक ऑनलाईन क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसके लिए अपना निःशुल्क पंजीयन वेबसाईट https://forms.gle/zbPWVVVQDFmMP4ZW6 में 11 अगस्त को शाम 5 बजे तक कर सकते है। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
11 Aug 2023 05:51AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिवों के तृतीय राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन अक्टूबर-नवम्बर में आयोजित होना है। सम्मेलन का विषय जीवन जीने में सुगमता को बढ़ावा देना है जिसके तहत पांच उप विषयों की पहचान की गई है। पांच उप विषयों में से स्कूलिंग एक विषय है जिसका थीम है ‘‘प्रशासन और प्रौद्योगिकी के माध्यम से जीवन में सुगमता को बढ़ावा देना‘’।
11 Aug 2023 05:51AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









