Tikendra Sinha

Generic placeholder image

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। श्री साव ने रायगढ़ कलेक्टोरेट में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि सभी अधिकारी उन्हें दी गई जिम्मेदारियों का स्वयं मूल्यांकन करते हुए कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करें। पीडब्ल्यूडी, पीएचई और नगरीय निकायों में किए जा रहे सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष रूप से ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि काम समय पर पूरे होते हैं तो इससे न केवल लोगों की विश्वसनीयता बढ़ती है, बल्कि विभाग की छवि भी मजबूत होती है। जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड पर पूर्ण करें – अरुण साव

26 Jun 2024 05:26AM,
by: Tikendra Sinha