Tikendra Sinha

Generic placeholder image

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ के अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार का और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नव प्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी, जो पहली बार अक्षर ज्ञान करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शिक्षकों भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी नई पीढ़ी को आपको सौंप रहा है। आप इन्हें शिक्षा प्रदान कर, संस्कारित कर, विकसित छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करें।  नए सत्र के लिए मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

26 Jun 2024 05:26AM,
by: Tikendra Sinha