महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस इन दिनों वनांचल क्षेत्र गढ़चिरौली के दौरे पर हैं। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस के सामने दो इनामी नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। DKSZCM गिरधर और DVCM ललिता ने डिप्टी सीएम के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि DKSZCM गिरधर पर 25 लाख और ललिता पर 16 लाख रुपए का इनाम था।
25 Jun 2024 09:01AM, by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार हर समाज में शांति एवं सद्भावना बनाये रखने के साथ विकास के लिए कृत-संकल्पित है। सरकार के इस कार्य को अंजाम देने में शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले सतनामी समाज का भी पूर्ण सहयोग है। मुख्यमंत्री से सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
25 Jun 2024 06:17AM,by: Tikendra Sinha
जिले में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के 108 बेरोजगार युवाओं को वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद एवं कलेक्टर श्री अजीत वसंत के हाथों जिला खनिज न्यास मद से मानदेय के आधार पर उनके निवास के नजदीक के स्कूलों में योग्यतानुसार भृत्य एवं अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खनन प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए डीएमएफ का प्रावधान किया था, आज इसका लाभ धरातल पर नजर आ रहा है। जिले के मूल निवासी पहाड़ी कोरवाओं और बिरहोरों को डीएमएफ से रोजगार मिलने जा रहा है, यह एक बड़ी उपलब्धि है। किसी भी परिवार में एक सदस्य को भी नौकरी मिल जाती है तो परिवार खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता है, ठीक रोजगार मिलने से पहाड़ी कोरवा तथा बिरहोर जनजाति समाज का आर्थिक तथा सामाजिक विकास होगा और वे विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। डीएमएफ से मानदेय के आधार पर 79 विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के युवाओं को भृत्य तथा 29 युवाओं को अतिथि शिक्षक के रूप में रोजगार प्रदान किया गया।
25 Jun 2024 06:17AM,by: Tikendra Sinha
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिले के प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा और जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा जांच उपकरणों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव कराने के साथ ही अस्पताल की रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए।
25 Jun 2024 06:00AM, by: Tikendra Sinha
जीपीएम जिले के प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज जिला प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल एवं पर्यटन विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि जमीन से संबंधित एक भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए तथा सीमांकन के सभी 90 लंबित प्रकरण एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से निराकृत करें। प्रभारी मंत्री ने किसानों का आय बढ़ाने के लिए कृषि के अलावा उन्हे जिले में निर्मित 119 अमृत सरोवरों में मछली उत्पादन हेतु निशुल्क मछली बीज उपलब्ध कराने और उद्यानि फसलों- आम, केला, पपीता, कटहल आदि की खेती के लिए करें प्रेरित करने कहा।
उन्होने मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने तथा सुगंधित धान की खेती करने वाले किसानों को मिनी राइस मिल के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने कहा।
25 Jun 2024 06:00AM, by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









